Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    PRD जवान को पीटने वाले कान पकड़कर गिड़गिड़ाए:झांसी में लंगड़ाते हुए बोले- साहब गलती हो गई, माफ कर दो; 44 थप्पड़ मारे थे

    5 hours ago

    1

    0

    झांसी में पीआरडी जवान से मारपीट करने वाले 4 युवकों को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद चारों आरोपी थाने में हाथ जोड़कर माफी मांगते नजर आए। कान पकड़कर गिड़गिड़ाते हुए बोले- हमसे बहुत बड़ी गलती हो गई। अब ऐसी गलती दोबारा नहीं होगी। हमें माफ कर दीजिए। दरअसल, 29 मई (शुक्रवार) की रात लेन-देन के झगड़े में इन युवकों ने पीआरडी जवान को बीच चौराहे पर रोक लिया था। फिर एक युवक ने उसका गिरेबान पकड़कर थप्पड़ मारना शुरू कर दिया था। उसके साथ मौजूद अन्य युवकों ने भी जवान पर थप्पड़ बरसाए थे। करीब 6 मिनट में जवान को 44 थप्पड़ मारे गए थे। मारपीट का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने शनिवार को केस दर्ज किया था। इसके बाद रविवार को चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। साथ उनके पास से लूटे गए 1,700 रुपए भी बरामद किए गए। घटना नवाबाद थाना क्षेत्र की है। देखिए 3 तस्वीरें… अब पढ़िए पूरा मामला मोठ के अमरा गांव में रहने वाले दयाशंकर प्रांतीय रक्षक दल (PRD) में तैनात हैं। अभी वह मंडी सचिव के आवास पर सुरक्षा ड्यूटी में तैनात हैं। उन्होंने शुक्रवार को बताया था- कुछ समय पहले मेरी मां बीमार हो गई थीं। उनके इलाज के लिए मैंने गोलू के पिता से 35 हजार रुपए उधार लिए थे। उस समय ब्याज को लेकर कोई बात नहीं हुई थी। लेकिन, कुछ दिन बाद वे लोग 10 प्रतिशत ब्याज की मांग करते हुए मुझे धमकाने लगे। मैंने उन्हें 10-15 हजार रुपए भी दे दिए थे। मैंने कहा था कि 10 जून को सैलरी मिलने के बाद कुछ और पैसे दे दूंगा। इसके बावजूद गोलू और उसका भाई ऋषभ लगातार मुझे धमका रहे थे। जवान बोला- लड़कों ने घेरकर बुरी तरह पीटा था दयाशंकर ने बताया था- 29 मई की शाम मैं गल्ला मंडी के पास एक अधिकारी के आवास पर ड्यूटी पर तैनात था। रात करीब 8:30 बजे बंगले के सामने स्थित एक दुकान से सामान ले रहा था। तभी ऋषभ, उसका भाई गोलू और उनके साथ आए करीब 10 अज्ञात लोगों ने मुझे घेर लिया। गोलू ने मेरा गिरेबान पकड़ लिया और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद उसका भाई ऋषभ और अन्य लोगों ने भी मुझे पीटना शुरू कर दिया। करीब 10 मिनट तक मेरे साथ बेरहमी से मारपीट की गई। मैंने उन्हें समझाने की कोशिश की, लेकिन किसी ने मेरी एक नहीं सुनी। वहां लोगों की भीड़ जुटती गई और जो भी आया, उसने मुझे मारा। भीड़ में मौजूद किसी भी व्यक्ति ने मुझे बचाने की कोशिश नहीं की। बाद में उन लोगों ने मुझे थाने ले जाने की बात कहकर जबरन बाइक पर बैठा लिया। फिर रास्ते में भी मारते रहे। इस दौरान मेरी वर्दी फट गई और बेल्ट टूट गई। उन लोगों ने वर्दी फाड़ने के बाद मेरी जेब में रखे 1,700 रुपए भी लूट लिए। वीडियो सामने आने पर जांच शुरू शनिवार को घटना का 6:08 मिनट का वीडियो सामने आया। इसमें एक युवक दयाशंकर की गिरेबान पकड़कर थप्पड़ मार रहा है। कह रहा है कि इसने पैसे खा लिए। जब पैसे मांगते हैं तो पत्नी केस दर्ज कराने की धमकी देती है। आज मुंह छुपाकर निकल रहा था तो पकड़ लिया। तब कहने लगा कि आप कौन? युवक ने एक के बाद एक कई थप्पड़ मारे। फिर जो पास आया, उसी ने पीआरडी जवान को थप्पड़ मारे। आखिर में 4 से 6 लोग उसे थप्पड़ और लात-घूसे मारते दिख रहे हैं। सभी उसे थाने ले जाने की बात कहकर बाइक पर बैठाकर ले जाते हैं। नवाबाद थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव ने बताया- PRD जवान दयाशंकर वर्मा के साथ मारपीट और लूटपाट के मामले में 4 युवकों पर केस दर्ज किया गया था। रविवार को तालपुरा के कुरयाना मोहल्ला में रहने वाले प्रशांत वर्मा उर्फ गोलू, उसके भाई ऋषभ वर्मा के अलावा मोहित अमरैया और अमित वर्मा को गिरफ्तार किया गया। साथ ही उनके कब्जे से लूटे गए 1,700 रुपए भी बरामद कर लिए गए। ------------------------ यह खबर भी पढ़ें- गाजियाबाद में छात्र की हत्या के आरोपी असद का एनकाउंटर, पिता भी गिरफ्तार, बोला था- बकरीद पर सूर्या की कहानी खत्म कर दो गाजियाबाद में 11वीं के छात्र सूर्या चौहान की हत्या का मुख्य आरोपी असद (19) एनकाउंटर में मारा गया। वह शहर छोड़कर भागने की फिराक में था। रविवार तड़के 4 बजे पुलिस ने घेरा तो उसने फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में असद ढेर हो गया। पुलिस ने शनिवार को ही उस पर 50 हजार का इनाम घोषित किया था। मुठभेड़ शहर के वसुंधरा इलाके में हुई। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:सूर्या की मां बोली-असद की लाश दिखाओ; आंधी-बारिश के साथ जमकर ओले गिरे; बंदर ने 2 लाख रुपए उड़ाए
    Next Article
    बच्चे को पटककर मारने वाला पानी के लिए तड़पा:फिरोजाबाद में मासूम की मां बोलीं- हत्यारे को मुझे सौंप दो, नोच-नोच कर मार दूंगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment