Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बच्चे के सिर को तबला समझकर बजाया, VIDEO:इटावा में सरकारी स्कूल के हेड मास्टर ने जमकर ठहाके लगाए, BSA ने किया सस्पेंड

    23 hours ago

    1

    0

    इटावा में सरकारी स्कूल के हेड मास्टर का सिर मुंडवाकर आए छात्र के सिर को तबले की तरह बजाया। इस दौरान वो क्लासरूम में ठहाके लगाकर हंसते नजर आए। उनके साथ बाकी बच्चे भी हंसे। क्लासरूम में हेड मास्टर की इस हरकत का वीडियो सामने आने के बाद शिक्षा विभाग की जमकर किरकिरी हुई। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बीएसए ने तत्काल प्रभाव से हेड मास्टर को सस्पेंड कर दिया। बीएसए ने एक कमेटी बनाकर 15 दिन में रिपोर्ट भी तलब की है। पूरा मामला सैफई के प्राथमिक विद्यालय बिरौली का है। हालांकि ये वीडियो कब का है ये स्पष्ट नहीं हो सका है। दो तस्वीरें देखिए अब समझिए पूरा मामला जिला मुख्यालय से करीब 25 किमी दूर प्राथमिक विद्यालय बिरौली है। इसमें कक्षा 8 तक पढ़ाई होती है। स्कूल में दो टीचर, एक शिक्षा मित्र व हेड मास्टर दिनेश कुमार की तैनाती है। स्कूल में 100 से ज्यादा बच्चे पढ़ने आते हैं। बताया जाता है कि बिरौली गांव का एक बच्चा इसी स्कूल में कक्षा 4 में पढ़ता है। ये बच्चा सिर मुंडवाकर स्कूल पहुंचा था। उस समय हेड मास्टर दिनेश क्लास में पढ़ा रहे थे। उन्होंने बच्चे को देखते ही उसे अपने पास बुलाया। वीडियो में जो दिख रहा, वो पढ़िए 27 सेकेंड के वीडियो में दिख रहा है कि हेड मास्टर दिनेश कुर्सी पर बैठे हैं, जबकि बच्चा उनके पैरों के पास फर्श पर बैठा है। तभी हेड मास्टर अपने मोबाइल में तबले का म्यूजिक बजाते हैं और बच्चे के मुंडवाए सिर को तबले की तरह बजाने लगते हैं। वो उसके सिर को दोनों हाथों से ऐसे बजाते हैं जैसे कोई तबला वादक वादन कर रहा हो। इस दौरान उनके चेहरे के हाव भाव भी तबला वादन जैसे नजर आते हैं। वो जोर-जोर से हंसते हैं और बच्चे के सिर को बजाते रहते हैं। हेड मास्टर के इस रूप को देककर पास में बैठे बच्चे भी जमकर हंसते हैं। इस पूरी ड्रामेबाजी का वीडियो भी हेडमास्टर खुद बनवाते हैं। गुरुवार की दोपहर ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो अफसरों में हड़कंप मच गया। लोग हेड मास्टर की इस हरकत को शर्मनाक बताकर कमेंट करने लगे। मामले को संज्ञान में लेते हुए शिक्षा विभाग ने इसे छात्र की गरिमा के विरुद्ध और अशोभनीय आचरण माना है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार ने वीडियो के आधार पर प्राथमिक विद्यालय बिरौली के प्रधानाध्यापक दिनेश कुमार को दोषी मानते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। निलंबन अवधि में उन्हें सैफई खंड शिक्षा संसाधन केंद्र से संबद्ध किया गया है। 15 दिन में जांच रिपोर्ट देने के निर्देश मामले की जांच के लिए खंड शिक्षा अधिकारी, बसरेहर उदय सिंह राज को जांच अधिकारी नामित किया गया है। उन्हें 15 दिन के अंदर आरोप पत्र जारी कर जांच आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। जांच के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। बीएसए राजेश कुमार ने बताया- स्कूल में हेड मास्टर की ऐसी हरकत अशोभनीय है। ये वीडियो कब का है, इसकी जांच करा रहे हैं लेकिन वीडियो में जो दिखा वो सच प्रतीत हो रहा है। जिसके आधार पर हेड मास्टर को सस्पेंड कर दिया गया है। ------ ये खबर भी पढ़ें 'तुम बहुत सुंदर हो, मेरी पत्नी खुश नहीं रख पाती':महिला बोली- न्याय नहीं मिला तो जान दे दूंगी; जौनपुर में होमगार्ड प्लाटून कमांडर ने किया रेप 'मेरी पत्नी मुझे खुश नहीं रख पाती। मैं तुम्हारे साथ ही रहूंगा। ऐसी बातें बोलकर धर्मेंद्र मेरी मर्जी के बिना मेरे साथ रिलेशन बनाता था। मैं पहली बार प्रेग्नेंट भी उसी की वजह से हुई थी। अब मेरे पति भी मुझे साथ रखने को तैयार नहीं हैं। मुझे न्याय नहीं मिला, तो लखनऊ में CM आवास के सामने आत्मदाह कर लूंगी।' पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रिंसटन यूनिवर्सिटी में गूंजा ‘30 हजार दिनों’ का मंत्र:मोहनजी बोले- सफलता नहीं, संतुष्टि है जीवन की असली कमाई
    Next Article
    घाघरा नदी में छोड़ा गया 1.58 लाख क्यूसेक पानी:गोंडा में 24 घंटे में 7 सेंटीमीटर बढ़ा जलस्तर, 10 गांवों पर बाढ़ का खतरा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment