Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी को 22 साल की कैद:जौनपुर कोर्ट ने 51,000 रुपये का अर्थदंड भी लगाया

    2 hours ago

    1

    0

    जौनपुर में अपर सत्र न्यायाधीश (षष्ठम) सुरेंद्र प्रताप यादव की अदालत ने नौ वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के एक मामले में आरोपी युवक को 22 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने उस पर 51,000 रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। यह घटना लगभग ढाई वर्ष पूर्व रामपुर थाना क्षेत्र में हुई थी। अभियोजन पक्ष के अनुसार, 4 जुलाई 2023 को रात 11 बजे गांव का रहने वाला पंकज गौतम नामक युवक नौ वर्षीय बच्ची को बहला-फुसलाकर गांव के तालाब पर ले गया था। वहां उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और उसका मुंह बंद कर दिया। बच्ची रात करीब 1:30 बजे रोते हुए तालाब के पास मिली थी। पीड़िता की मां ने इस संबंध में अभियोग पंजीकृत करवाया था। शासकीय अधिवक्ता वेद प्रकाश तिवारी और रमेश चंद्र पाल ने गवाहों के बयान दर्ज कराए। पत्रावली पर उपलब्ध साक्ष्यों और गवाहों के बयानों के आधार पर अदालत ने आरोपी पंकज गौतम को दोषी पाया और उसे उक्त सजा सुनाई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    13 साल पुराने हत्या मामले में तीन दोषियों को उम्रकैद:बुलंदशहर कोर्ट ने 20-20 हजार रुपए जुर्माना भी लगाया
    Next Article
    करोड़ों की ठगी करने वाले बंटी-बबली समेत 4 अरेस्ट:2 साल से बंद नंबर से कर रहे थे ठगी, कैलीफोर्निया से पुलिस ने मंगवाया वाट्सएप डाटा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment