Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बचपन की सहेलियों की एकसाथ मौत, अंतिम संस्कार 50km दूर:शशि को गांव वालों ने दफनाया, नीतू का शव ससुराल भेजा गया

    6 hours ago

    1

    0

    बचपन की सहेलियों की एक साथ मौत के बाद उनका आज अंतिम संस्कार कर दिया गया। दोनों हमेशा साथ में रहती थीं। 23 साल की नीतू की शादी 6 महीने पहले हुई थी। उसके बाद से दोनों उदास रहने लगी थीं। नीतू कल मायके आई तो वह शशि के साथ बाहर निकली और दोनों की ट्रेन से कटने से मौत हो गई। बुधवार शाम करीब 8:00 बजे पोस्टमार्टम के बाद नीतू का शव उसके ससुराल उन्नाव जनपद भेज दिया गया। वहीं, शशि का शव उसके पैतृक गांव मनकौटी पहुंचा, जहां शव को देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बृहस्पतिवार सुबह करीब 10:30 बजे गमगीन माहौल में शशि का अंतिम संस्कार कर दिया गया। शशि की गोदभराई हो चुकी थी परिजनों के अनुसार, शशि की शादी साल 2025 के लिए तय हुई थी। हाल ही में उसकी गोदभराई की रस्म भी संपन्न हो चुकी थी, लेकिन किन्हीं अज्ञात कारणों से उसकी शादी टूट गई। इस दुखद घड़ी में क्षेत्र के तमाम राजनीतिक नेता और जनप्रतिनिधि मनकौटी गांव पहुंचे। उन्होंने शोक संतप्त परिवार से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया और भविष्य में हर संभव सरकारी व व्यक्तिगत मदद दिलाने का आश्वासन दिया। फिलहाल गांव में स्थिति सामान्य है, लेकिन इस हृदयविदारक घटना से हर कोई स्तब्ध है। दोनों फोन पर लंबी बातचीत करते थे नाम न छापने की शर्त पर एक ग्रामीण ने बताया कि दोनों बचपन की गहरी मित्र थी। दोनों के गांव के घरों में एक दूसरे का काफी आना-जाना था। हालांकि, शशि कभी भी नीतू के ससुराल वाले घर नहीं गई। 6 माह पूर्व नीतू की शादी हो गई थी। तब से शशि गुमसुम रहती थी और सहेली नीतू का आने का इंतजार करती थी। नीतू का भी शशि के प्रति अत्यधिक लगाव था जिसके कारण वह उससे दूर नहीं रह पाती थी। शादी के बाद से ही आए दिन वह फोन पर लंबी बातचीत करती थी। नीतू ने ही फोन कर बुलाया था शशि को बुधवार सुबह नीतू ने ही शशि को फोन करके खेत पर मिलने को बुलाया था। कुछ ग्रामीणों ने देखा भी था कि दोनों ने एक दूसरे का हाथ पड़कर रेलवे ट्रैक की ओर बढ़ रही थी। लेकिन किसी को इस बात का अंदाजा नहीं था कि यह दोनों इस तरह की घटना को अंजाम देगी। पुलिस की जांच में यह भी स्पष्ट हुआ है कि दोनों सहेलियों के चप्पल और शॉल घटनास्थल से कुछ दूरी पर मिले थे। ऐसे में सवाल यह भी है कि कहीं दोनों ने एक-दूसरे से अलग होने पर ऐसा कदम उठाया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा में हिट एंड रन में चाचा-भतीजे की मौत:शादी समारोह से लौटते रहे थे घर, मासूम के सिर से उठा पिता का साया
    Next Article
    तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, 10 बाइक बरामद:बहराइच समेत लखनऊ-लखीमपुर के अलग अलग क्षेत्रों से उड़ाई थी बाइक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment