Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, 10 बाइक बरामद:बहराइच समेत लखनऊ-लखीमपुर के अलग अलग क्षेत्रों से उड़ाई थी बाइक

    7 hours ago

    1

    0

    बहराइच जिले की भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस ने तीन शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी की दस मोटरसाइकिलें बरामद हुई हैं। ये चोर भारतीय क्षेत्र से वाहन चुराकर उन्हें नेपाल में बेच देते थे। रूपईडीहा थाना प्रभारी रमेश रावत ने बताया कि उप निरीक्षक दीनानाथ भास्कर, राहुल सरोज, आरक्षी अभिषेक राय और रविंद्र यादव पचपकड़ी तिराहा से कुछ दूरी पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन युवक आते दिखे। पुलिस टीम ने उन्हें रोककर वाहन के कागजात मांगे, लेकिन वे कोई दस्तावेज नहीं दिखा सके। पूछताछ करने पर तीनों ने बताया कि बाइक चोरी की है। हिरासत में लेकर गहन पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने सीमा से लगे चकिया जंगल में चोरी के अन्य वाहन छिपाकर रखने की बात कबूली। पुलिस टीम ने तत्काल छापेमारी कर मौके से चोरी की नौ अन्य मोटरसाइकिलें भी बरामद कीं। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया कि पकड़े गए युवकों की पहचान शाहरूप खान, अरमान खान और नफीस खान के रूप में हुई है। ये सभी नेपाल के बांके जिले के निवासी हैं। ये चोर लखनऊ, लखीमपुर और बहराइच सहित जिले के अन्य इलाकों से वाहन चुराते थे और फिर उन्हें सीमा पार नेपाल में बेच देते थे। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश करने की तैयारी कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बचपन की सहेलियों की एकसाथ मौत, अंतिम संस्कार 50km दूर:शशि को गांव वालों ने दफनाया, नीतू का शव ससुराल भेजा गया
    Next Article
    वाराणसी की सोनाली को ISRO की शाबाशी:बंगलुरू की नेशनल कांफ्रेंस में पढ़ा गया शोध पत्र, UP के 40 मेधावियों के शोध पत्र शामिल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment