Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बैंड-बाजा न बाराती, सादगी से जीवनसाथी बने दोनों IAS:ट्रेनिंग में शुरू हुई लव-स्टोरी पहुंची कोर्ट, अलवर में शादी कर नई पीढ़ी को दिया संदेश

    7 hours ago

    1

    0

    बरेली की रहने वाली आईएएस अदिति वार्ष्णेय ने भव्य आयोजनों की परंपरा से अलग हटकर एक नई मिसाल पेश की है। उन्होंने मसूरी के रहने वाले आईएएस माधव भारद्वाज के साथ अलवर (राजस्थान) में कोर्ट मैरिज की। अलवर में दोनों IAS अधिकारी शादी के बंधन में बंधे। लेकिन हैरानी तो इस बात की है कि दोनों की शादी में न तो बैंडबाजा था, न पंडित और न ही बाराती। दूल्हा और दुल्हन अपने परिवार वालों के साथ आए थे। उन्होंने कोर्ट मैरिज करके जीवनभर का साथ निभाने की वादा किया। IAS वर-वधू ने एक-दूसरे को पहनाई वरमाला अलवर SDM माधव भारद्वाज और गुजरात के जाम नगर की SDM अदिति वासने ने बुधवार को जिला कलेक्टर डॉ. अर्तिका शुक्ला के सामने अपनी शादी रजिस्टर्ड करवाई। कलेक्टर के चैंबर में IAS वर-वधू ने एक-दूसरे को माला पहनाई। शादी की खबर लगते ही कुछ ही देर में आस-पास के कर्मचारी और अधिकारी कलेक्टर डॉ. अर्तिका शुक्ला के चैंबर में पहुंच गए। माधव और अदिति 2023 बैच के IAS हैं। ऐसे शुरू हुआ दोनों की लव स्टोरी अदिति और माधव की पहली मुलाकात लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (LBSNAA) में ट्रेनिंग के दौरान हुई थी। विचारों की समानता और प्रशासनिक सेवा में रहते हुए सरल जीवन जीने की सोच ने दोनों की दोस्ती को प्यार में बदल दिया। दोनों अधिकारियों ने यह फैसला लिया था कि वे शादी में फिजूलखर्ची से दूर रहेंगे, ताकि नई पीढ़ी के अफसरों और युवाओं को सादगी का संदेश दिया जा सके। IAS अदिति ने पहले प्रयास में ही सफलता हासिल की बरेली के बिहारीपुर में रहने वाले दिनेश वार्ष्णेय की बेटी अदिति शुरू से ही मेधावी रही हैं। उन्होंने सन् 2023 में अपने पहले ही प्रयास में यूपीएससी में 57वीं रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया था। दिल्ली विश्वविद्यालय के जीसस एंड मैरी कॉलेज से अदिति ने स्नातक किया था। इसके बाद अदिति ने यूपीएससी की तैयारी करके सफलता हासिल की। वर्तमान में अदिति गुजरात कैडर के जामनगर में प्रांत अधिकारी (SDM) के पद पर तैनात हैं। उनके पिता दिनेश वार्ष्णेय ने बताया कि बरेली में जल्द ही रीति-रिवाज के साथ भी कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। IAS माधव ने छोड़ी कॉर्पोरेट की नौकरी मसूरी के रहने वाले माधव भारद्वाज का सफर भी काफी प्रेरणादायक रहा है। उन्होंने एनआईटी प्रयागराज और आईआईएम अहमदाबाद जैसी प्रतिष्ठित संस्थाओं से पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने कॉर्पोरेट जगत में काम किया। लेकिन समाज सेवा के जज्बे ने उन्हें सिविल सेवा की ओर मोड़ा। सन् 2023 में 536वीं रैंक प्राप्त कर वह आईएएस बने। वर्तमान में माधव राजस्थान के अलवर में एसडीएम के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। …………… यह खबर भी पढ़िए:- अविमुक्तेश्वरानंद बोले- डिप्टी सीएम पाप धोने-पोंछने का काम कर रहे:उनके पास पावर ही नहीं; योगी असली हिंदू या फिर वेशधारी शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने सीएम योगी पर हमलावर हैं। उन्होंने गुरुवार को वाराणसी में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा- दोनों डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और केशव मौर्य भाजपा को हो रही क्षति को बचाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन ये मठाधीश महाराज हठ पर उतारू हैं। कालनेमि कौन है? इसका स्पष्टीकरण नहीं दिया गया। ये असली हिंदू हैं या फिर छल, वेशधारी और ढोंगी आचरण के हैं। अविमुक्तेश्वरानंद ने संत समाज को अल्टीमेटम दिया। कहा- 10 दिन में बताएं कि आप किसके साथ हैं। जो उनके पक्ष में होगा, उसके साथ भी सीएम जैसा व्यवहार किया जाएगा। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के 101 बटुकों की पूजा करने पर अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा- उन्होंने ऐसा कर अपनी भावना दिखाई है। उन्होंने यह बताया कि मेरे मुख्यमंत्री, आपने जो किया वह पाप था, जिसे मैं धोने-पोंछने का प्रयास कर रहा हूं। अगर यह सब राजनीति के तहत नहीं होता, तो जिस बटुक की चोटी खींची गई थी, उसे बुलाकर पूजन करते? पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी की बड़ी खबरें:आशुतोष महाराज का ब्रजेश पाठक पर हमला; बोले- अविमुक्तेश्वरानंद का ड्रामा बड़ी साजिश, कई लोग शामिल
    Next Article
    पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा डाला, खेत में दफनाया:कासगंज में 11 महीने बाद पति अरेस्ट, बोला- इंस्टाग्राम पर दूसरे से बात करती थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment