Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा डाला, खेत में दफनाया:कासगंज में 11 महीने बाद पति अरेस्ट, बोला- इंस्टाग्राम पर दूसरे से बात करती थी

    8 hours ago

    1

    0

    कासगंज में 11 महीने पहले हुई हत्या का पुलिस ने खुलासा किया है। आरोपी की पत्नी इंस्टाग्राम पर अपने दोस्त से बात करती थी। इस बात को लेकर दोनों का झगड़ा हो गया। गुस्से में आकर पति ने कमरे में रखी कुल्हाड़ी से गर्दन पर वार कर दिया। पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। अपने बड़े भाई और पिता की मदद से शव को खेत में दफना दिया। आरोपी के घरवालों ने पत्नी के मायकेवालों से कहा कि दोनों काम के सिलसिले में बाहर गए हैं। 11 महीने तक महिला के परिजनों को गुमराह करते रहे। 18 फरवरी को महिला की मां ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने कहा- इंस्टाग्राम पर दूसरे लड़के से बात करती थी इसलिए मार डाला। आरोपी की निशानदेही पर खेत से महिला का कंकाल निकाला गया है। मामला सिकंदरपुर थाना क्षेत्र का है। मामले को विस्तार से जानते हैं... गंगपुर में स्वेन्द्र अपने परिवार के साथ रहता है। परिवार में मां राजबेटी,पिता छोटेलाल, बड़ा भाई राजेश और छोटे भाई अवनीश, मंजेश भाई और राकेश रहते हैं। 14 दिसंबर 2024 स्वेन्द्र की शादी फर्रुखाबाद के कायमगंज की प्रियंका से हुई। शादी के बाद भी प्रियंका अपने दोस्त से इंस्टाग्राम पर बात करती थी। यह बात स्वेन्द्र को पसंद नहीं आती थी। अक्सर दोनों के बीच इस बात को लेकर कहासुनी होने लगी। 13 अप्रैल को इसी बात को लेकर दोनों का फिर विवाद हुआ। गुस्से में आकर स्वेन्द्र ने कमरे में रखी कुल्हाड़ी से प्रियंका के गले पर वार कर दिया। प्रियंका की मौके पर ही मौत हो गई। भाई और पिता की मदद से शव दफन किया इसके बाद बड़े भाई राजेश की मदद से शव को चादर में लपेटा और प्लास्टिक की बोरी में भरा। फिर अपने पिता छोटे लाल की सहायता से बैलगाड़ी में रखकर गढ़ी बढौला गांव के उमेश सिंह के खेत में दफन कर दिया। प्रियंका के घरवालों को गुमराह करने के लिए उसने कहानी गढ़ी। प्रियंका के परिजनों ने स्वेन्द्र के घरवालों ने बताया कि दोनों काम के सिलसिले में बाहर गए हैं। कंकाल खोदकर बाहर निकाला 11 महीने तक स्वेन्द्र के परिजन प्रियंका के घरवालों को यही कहानी बताते रहे। 18 फरवरी को प्रियंका की मां सोमवती ने सिकंदरपुर वैश्य थाने में बेटी के गायब होने की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने उसी दिन स्वेन्द्र को उठाया और कड़ाई से पूछताछ की। इसके बाद स्वेन्द्र ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसकी निशानदेही पर कुल्हाड़ी भी बरामद की गई है। पुलिस ने प्रियंका का कंकाल खेत से खोद कर बाहर निकाला है। इस मामले में स्वेन्द्र सहित परिवार के कुल 9 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। --------------- ये खबर भी पढ़ें कार नहर में गिरी, कारोबारी, पत्नी और बेटे की मौत:औरेया में रात भर गाड़ी पड़ी रही, सुबह टायर दिखा, शादी के फंक्शन से लौट रहे थे औरैया में बेकाबू कार 20 फीट गहरी नहर में गिर गई। हादसे में कारोबारी, उनकी पत्नी और बेटे की मौत हो गई। पूरा परिवार रिश्तेदार की बेटी की शादी के फंक्शन में शामिल होकर इटावा से औरैया आ रहा था। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    बैंड-बाजा न बाराती, सादगी से जीवनसाथी बने दोनों IAS:ट्रेनिंग में शुरू हुई लव-स्टोरी पहुंची कोर्ट, अलवर में शादी कर नई पीढ़ी को दिया संदेश
    Next Article
    राजपाल यादव का जेल से छूटने के बाद पहला डांस:शाहजहांपुर में भतीजी के संगीत में पहुंचे, 2 दिन पहले तिहाड़ से बाहर आए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment