Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    BDA बोर्ड बैठक में औद्योगिक टाउनशिप को हरी झंडी:126 हेक्टेयर पर बसेगी नई औद्योगिक टाउनशिप, 600 किसानों से खरीदी जाएगी जमीन

    2 hours ago

    1

    0

    बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) दिल्ली हाईवे से सटी एक नई औद्योगिक टाउनशिप विकसित करने जा रहा है। इसके लिए ग्राम भिटौरा नौगवॉ उर्फ फतेहगंज पश्चिमी, चिटौली, रहपुरा जागीर और रसूला चौधरी के लगभग 600 किसानों से 126.304 हेक्टेयर भूमि आपसी सहमति के आधार पर खरीदी जाएगी। बोर्ड ने इस प्रस्ताव को सर्वसम्मिति से मंजूरी दे दी है। इस परियोजना से बरेली में औद्योगिक गतिविधियों और रोजगार के नए अवसर बढ़ेंगे। भूमि अधिग्रहण चार गुना मूल्य पर आपसी सहमति से किया जाएगा। करोड़ों के बजट और विकास का रोडमैप वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए प्राधिकरण ने अपनी संपत्तियों और अन्य स्रोतों से 3329.09 करोड़ रुपये की प्राप्ति का लक्ष्य रखा है। वहीं, पीलीभीत टाउनशिप और नई औद्योगिक टाउनशिप के लिए भूमि खरीद, विकास कार्यों और प्रशासनिक खर्चों के लिए 2493.53 करोड़ रुपये के व्यय का अनुमान है। यह उल्लेखनीय है कि दोनों टाउनशिप योजनाओं के लिए 1498 करोड़ रुपये का व्यय केवल जमीन खरीदने में किया जाएगा, जिसे बोर्ड ने सर्वसम्मिति से अनुमोदित कर दिया है। बैठक में मौजूद रहे यह अधिकारी और सदस्य आज हुई 94वीं बोर्ड बैठक की अध्यक्षता कमिश्नर भूपेंद्र एस चौधरी ने की। बैठक में राजेश कुमार अग्रवाल, शालिनी वर्मा, पूनम, उमेश कठेरिया, डॉ मणिकंदन ए उपाध्यक्ष BDA, नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य, अधीक्षण अभियन्ता विद्युत विभाग, मुख्य नगर एवं ग्राम नियोजक के प्रतिनिधि, अपर निदेशक कोषागार और पेंशन बरेली मण्डल, संयुक्त आयुक्त उद्योग और सचिव बीडीए उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आंगनवाड़ी सहायिका से भर्ती के लिए रिश्वत मांगी, CDPO निलंबित:जांच में ऑडियो क्लिप से मैच हुई आवाज, 20 हजार रुपए की डिमांड की थी
    Next Article
    हरदोई की 7 नगर पालिकाओं में 35 नामित सभासद मनोनीत:नगर के विकास कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएंगे सदस्य

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment