Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    BDO सो रहे थे, बाहर उनकी 2 कारें फूंकी:कुशीनगर में गेट बंद करके वारदात, छत पर चढ़कर चिल्लाए

    10 hours ago

    1

    0

    कुशीनगर में ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर (BDO) को गुरुवार रात कुछ युवकों ने उनके ही मकान में बंद कर दिया। उनकी सरकारी बोलेरो कार और निजी कार वैगन-आर को आग लगा दी। आग की ऊंची लपटें देखकर आसपास के लोग घरों से बाहर आ गए। चीख पुकार मच गई। करीब 45 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। नेबुआ नौरंगिया विकासखंड के BDO रामखेलावन राम ने बताया- वे कारों को पार्क करके किराए के मकान में सो रहे थे। देर रात मकान के बाहर उन्हें हलचल महसूस हुई। बाहर निकलकर देखना चाहा तो पाया कि मेन गेट की कुंडी बाहर से बंद थी। दौड़कर छत पर पहुंचे तो देखा आग की लपटें उठ रही थीं। छत से मदद की गुहार लगाई। आवाज लगाकर लोगों से दरवाजा खोलने को कहा। पुलिस को सूचना दी। मामला जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर और तहसील मुख्यालय से सटे कुटवा गांव का है। घटना से जुड़ी तस्वीरें... अब पूरा मामला विस्तार से समझ लीजिए... रामखेलावन राम मूलरूप से बनारस के रहने वाले हैं। पिछले एक साल से कुशीनगर के नेबुआ नौरंगिया विकासखंड में तैनात हैं और कुटवा गांव में जगदीश लाल श्रीवास्तव के मकान में अकेले किराए पर रहते हैं। बीडीओ ने बताया- गुरुवार रात वे जिला मुख्यालय से बैठक कर लौटे। करीब 10 बजे सो गए। रात में 12 बजे अचानक बाहर हलचल महसूस हुई। उठकर देखा तो मकान का मेन दरवाजा किसी ने बाहर से लॉक कर दिया था। छत पर पहुंचकर देखा तो कारें आग का गोला बन चुकी थीं। सूचना मिलते ही नेबुआ नौरंगिया थाना प्रभारी चंद्रभूषण प्रजापति पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों के साथ मिलकर आग पर काबू पाया और मामले की जांच शुरू की। सरकारी आवास विवाद में, किराए पर रह रहे थे बीडीओ ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शेषनाथ यादव ने बताया कि विकासखंड मुख्यालय स्थित सरकारी आवास मरम्मत के बाद कानूनी पेच में फंसा है, जिसके चलते बीडीओ रामखेलावन राम को किराए के मकान में रहना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि अगर सरकारी आवास में रहते तो सीसीटीवी की निगरानी में वाहन सुरक्षित रहते। पेट्रोल की बोतलें बरामद थाना प्रभारी चंद्रभूषण प्रजापति ने बताया- घटनास्थल से पेट्रोल से भरी दो प्लास्टिक की बोतलें बरामद हुईं हैं। दोनों वाहन काफी हद तक जल चुके हैं। अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाले जा रहे हैं। आसपास के पेट्रोल पंपों पर भी जांच की जा रही है। दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। --------------------------------------------- ये खबर भी पढ़िए… दरोगा की डूबकर मौत तो फेफड़े में पानी क्यों नहीं:बस्ती में बाइक कुआनो नदी किनारे मिली, शव 75 km दूर सरयू में; उलझी पुलिस बस्ती में तैनात SSI अजय गोंड की मौत का राज गहराता जा रहा है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और बाइक की लोकेशन से 75 किलोमीटर दूर अयोध्या बार्डर पर शव मिलने की वजह से पुलिस उलझ गई है। शव मिले तीन दिन हो गए लेकिन पुलिस अभी तक जांच की दिशा तय नहीं कर पा रही है कि ये मर्डर है या सुसाइड। दरअसल, दरोगा अजय गोंड 5 फरवरी से लापता थे। पत्नी रंजीता और उनके ADM भाई ने इसे प्लांड मर्डर बताया है। हालांकि, हत्या का आरोप किसी पर नहीं लगाया है। लेकिन पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    5 हजार से खड़ा किया करोड़ों का साम्राज्य... लखनऊ के मानवेंद्र सिंह की कहानी
    Next Article
    5 कुत्तों ने बच्चे को नोच-नोचकर मार डाला:शरीर के हर हिस्से पर काटा, पिता ने छुड़वाया; जालंधर में मां संग खेत पर गया था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment