Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    B.Ed प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन का आखिरी मौका:30 अप्रैल अंतिम तिथि, CSJMU में मुफ्त हेल्प डेस्क शुरू

    3 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश के सरकारी और निजी कॉलेजों में शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा (सत्र 2026-27) में आवेदन का यह अंतिम मौका है। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी द्वारा आयोजित इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल तय की गई है। बीएड प्रवेश परीक्षा का फॉर्म भरते समय छात्रों, खासकर ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले अभ्यर्थियों को अक्सर तकनीकी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। सर्वर की दिक्कत, फोटो का सही आकार, शैक्षणिक दस्तावेज अपलोड करने में गलती जैसी समस्याएं बाद में प्रवेश प्रक्रिया में बड़ी परेशानी बन जाती हैं। इन्हीं समस्याओं को देखते हुए छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (CSJMU) के शिक्षा विभाग ने एक अहम पहल की है। CSJMU में बनाई गई हेल्प डेस्क विश्वविद्यालय के शिक्षा विभाग ने बीएड के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए परिसर में ही एक हेल्प डेस्क स्थापित की है। यहां विभाग के शिक्षक और विशेषज्ञ छात्रों की तकनीकी समस्याओं का समाधान कर रहे हैं। अगर किसी छात्र को आवेदन फॉर्म भरने में कोई परेशानी आ रही है, तो वह सीधे शिक्षा विभाग पहुंचकर सहायता ले सकता है। विभाग का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि छात्रों का फॉर्म बिना किसी त्रुटि के भरा जाए, ताकि आगे काउंसलिंग या प्रवेश प्रक्रिया में परेशानी न हो। 30 अप्रैल के बाद नहीं मिलेगा मौका बुंदेलखंड विश्वविद्यालय ने आवेदन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल तय की है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने साफ किया है कि इसके बाद आवेदन तिथि बढ़ाने को लेकर कोई आधिकारिक सूचना जारी नहीं की गई है। ऐसे में जो छात्र अभी तक तकनीकी कारणों से फॉर्म नहीं भर पाए हैं, उन्हें जल्द से जल्द अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लेनी चाहिए। पूरी तरह मुफ्त है यह सुविधा CSJMU द्वारा दी जा रही यह सहायता पूरी तरह निःशुल्क है। खासतौर पर पहली बार आवेदन करने वाले अभ्यर्थी इसका लाभ उठा सकते हैं। क्यों जरूरी है फॉर्म में सावधानी? अक्सर छात्र फॉर्म भरते समय विषय चयन, श्रेणी, जन्मतिथि या अन्य जरूरी जानकारी में गलती कर देते हैं, जो बाद में काउंसलिंग के समय भारी पड़ सकती है। शिक्षा विभाग का मानना है कि तकनीकी मदद से न केवल छात्रों का समय बचेगा, बल्कि फॉर्म रिजेक्ट होने का खतरा भी कम हो जाएगा। परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह विश्वविद्यालय की एक उपयोगी पहल साबित हो रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी होमगार्ड परीक्षा दो पालियों में पूरी हुईं:1293 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे, DM-SP ने केंद्रों का निरीक्षण किया
    Next Article
    सोनभद्र में विश्व मलेरिया दिवस मनाया गया:'अब हम कर सकते हैं, अब हमें करना ही होगा' थीम पर की चर्चा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment