Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी होमगार्ड परीक्षा दो पालियों में पूरी हुईं:1293 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे, DM-SP ने केंद्रों का निरीक्षण किया

    3 hours ago

    1

    0

    भदोही के छह परीक्षा केंद्रों पर यूपी होमगार्ड की परीक्षा दो पालियों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुई। कुल 4992 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 3699 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 1293 अनुपस्थित रहे। परीक्षा को नकलविहीन और शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित किया गया। परीक्षा शुरू होने से पहले सभी अभ्यर्थियों की गहन जांच की गई, जिसके बाद ही उन्हें परीक्षा हॉल में प्रवेश दिया गया। जिलाधिकारी शैलेश कुमार और पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने परीक्षा की शुचिता सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण किया। परीक्षा केंद्रों में ज्ञान देवी इंटर कॉलेज भदोही, काशी नरेश विश्वनाथ उत्तर महाविद्यालय ज्ञानपुर, मा समद इंटर कॉलेज भदोही, श्री इंद्र बहादुर नेशनल इंटर कॉलेज भदोही, विभूति नारायण इंटर कॉलेज ज्ञानपुर और जिला बालिका इंटर कॉलेज ज्ञानपुर शामिल थे। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से लगातार निगरानी की गई और बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    घाटमपुर में 40 लाख से सड़क-नाली निर्माण का लोकार्पण:विधायक सरोज कुरील बोलीं- गांवों का विकास हमारी प्राथमिकता
    Next Article
    B.Ed प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन का आखिरी मौका:30 अप्रैल अंतिम तिथि, CSJMU में मुफ्त हेल्प डेस्क शुरू

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment