Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सोनभद्र में विश्व मलेरिया दिवस मनाया गया:'अब हम कर सकते हैं, अब हमें करना ही होगा' थीम पर की चर्चा

    3 hours ago

    1

    0

    सोनभद्र में शनिवार को विश्व मलेरिया दिवस मनाया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) की अध्यक्षता में CMO सभागार में विभिन्न विभागों के जनपद स्तरीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने इसमें भाग लिया। इस वर्ष की थीम 'अब हम कर सकते हैं, अब हमें करना ही होगा' थी। गोष्ठी में जिला मलेरिया अधिकारी ने एक प्रस्तुति के माध्यम से जनपद में मलेरिया की स्थिति, इसके प्रसार, रोकथाम और उपचार पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने मलेरिया रोगियों की पहचान और इलाज में आने वाली चुनौतियों, जैसे जादू-टोना, झोलाछाप डॉक्टरों और जागरूकता की कमी पर भी प्रकाश डाला। मुकेश श्रीवास्तव ने गोष्ठी को संबोधित करते हुए दूरदराज के क्षेत्रों में मोबाइल मलेरिया क्लीनिक संचालित करने पर जोर दिया, जहाँ एम्बुलेंस का पहुंचना मुश्किल होता है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जनपद में मलेरिया के मामलों में लगातार आ रही कमी की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जनपद में प्रत्येक बुखार रोगी की मलेरिया जांच निःशुल्क की जाती है और सभी आशा कार्यकर्ताओं को मलेरिया जांच के लिए प्रशिक्षित किया गया है। मेडिकल कॉलेज के कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष ने मलेरिया उपचार के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से बताया। बैठक का समापन अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, वीबीडी द्वारा किया गया। इस अवसर पर समस्त अपर/उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक सहित आर.के. सिंह, पी.के. सिंह, अनिल दूबे, कुमार शुभम, देवाशीष पाण्डेय, मधु, जूही सिंह, सभाजीत प्रसाद और अरुण कुमार जैसे अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    B.Ed प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन का आखिरी मौका:30 अप्रैल अंतिम तिथि, CSJMU में मुफ्त हेल्प डेस्क शुरू
    Next Article
    CSJMU में कैंपस प्लेसमेंट:मैनेजमेंट के 10 छात्रों का सलेक्शन, 42 को मिली इंटर्नशिप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment