Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बीएसए ग्राउंड में उज्ज्वला लाभार्थियों को मुफ्त गैस सिलेंडर:सिद्धार्थनगर में योजना का लाइव प्रसारण, 10 लाभार्थी सम्मानित

    3 hours ago

    1

    0

    सिद्धार्थनगर के बीएसए ग्राउंड में शनिवार को उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को निःशुल्क एलपीजी सिलेंडर रिफिल उपलब्ध कराने के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान लखनऊ के लोकभवन सभागार से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रदेशभर के लाभार्थियों को निःशुल्क गैस सिलेंडर वितरण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया। जिले में आयोजित इस कार्यक्रम में श्रम, सेवायोजन एवं समन्वय विभाग के मंत्री और प्रभारी मंत्री अनिल राजभर, डुमरियागंज सांसद जगदम्बिका पाल, बांसी विधायक जय प्रताप सिंह, शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मौर्य, जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन तथा मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उज्ज्वला योजना के माध्यम से गरीब परिवारों की महिलाओं को धुएं से मुक्ति दिलाने और उनके स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए निःशुल्क गैस कनेक्शन उपलब्ध कराए हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा उज्ज्वला लाभार्थियों को होली और दीपावली पर दो निःशुल्क गैस सिलेंडर रिफिल की सुविधा दी जा रही है। इसकी सब्सिडी सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजी जा रही है, जिससे प्रदेश के लगभग 1.86 करोड़ परिवार लाभान्वित हो रहे हैं। कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री अनिल राजभर और सांसद जगदम्बिका पाल ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार गरीबों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने और महिलाओं को सशक्त करने के लिए लगातार विभिन्न योजनाएं संचालित कर रही है। उज्ज्वला योजना से महिलाओं को स्वच्छ ईंधन मिलने के साथ उनके स्वास्थ्य में भी सुधार हुआ है। इस अवसर पर बीएसए ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मंच पर उपस्थित अतिथियों ने 10 उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के अंत में अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने जनपदवासियों को होली की शुभकामनाएं दीं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलिया में जिलाधिकारी कार्यक्रम में नहीं पहुंचे:पूर्व सैनिकों ने जताया विरोध, बोले- हमारा अपमान किया गया
    Next Article
    भाजपा नेता ने सपा सांसद-विधायक पर लगाए भेदभाव के आरोप:चंदौली में सूर्यमुनी बोले- विकास कार्यों में कमीशनखोरी हो रही

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment