Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पेड़ की छांव में बैठी महिला को स्कॉर्पियो ने रौंदा:विधायक के बेटे के आर्शीवाद समारोह में आई थी कार, रेलवे मैदान में हुआ हादसा

    2 hours ago

    1

    0

    निराला नगर स्थित रेलवे मैदान में विधायक के बेटे के आशीर्वाद समारोह में आई सफेद रंग की स्कार्पियो ने महिला को रौंद दिया। महिला पेड़ की छांव में बैठी थी। आसपास मौजूद लोगों की नजर पड़ी तो आनन-फानन में पास के अस्पताल ले गए, जहां डाक्टर ने गंभीर हालत देख हैलट अस्पताल रेफर कर दिया। वहां पहुंचने से पहले ही महिला ने रास्ते में दम तोड़ दिया। उसकी मौत से परिवार वालों में कोहराम मच गया। बैक करने के दौरान चढ़ा दी कार रेलवे मैदान के पास झोपड़ी बना कर रहने वाले गोपाल कश्यप मजूदरी करते हैं। परिवार में 45 वर्षीय पत्नी लक्ष्मी व पांच बच्चें हैं। गोपाल ने बताया कि मैदान में विधायक के बेटे का आशीर्वाद समारोह हो रहा है, जिसमें शामिल होने के लिए कुछ लोग सफेद रंग की स्कार्पियो से पहुंचे थे। उस वक्त लक्ष्मी एक पेड़ की छांव में बैठी थीं, तभी स्कार्पियो ने पीछे से उसे टक्कर मार दी। इससे वह गिर गई, जिससे देखकर आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया तो बैक करने के दौरान फिर स्कार्पियो उसके ऊपर चढ़ा दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद उसे पास के अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डाक्टर ने उसे हैलट अस्पताल ले जाने के लिए कह दिया। वह पत्नी को लेकर जा रहे थे। इसी बीच रास्ते में उसकी मौत हो गई। वहीं, क्षेत्रीय लोगों के मुताबिक स्कार्पियो का नंबर यूपी-78 एचवी 6030 था, जो कि किदवई नगर में रहने वाली एक महिला के नाम पर हैं। गोविंद नगर थानाप्रभारी रिकेश कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिवार वालों से तहरीर लेकर मुकदमा किया जा रहा है। स्कार्पियो के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अलीगढ़ में स्कूल बस से कुचलने से छात्रा की मौत:फर्श टूटने से पहिए के नीचे आई, भाई ने चिल्लाकर कहा- अंकल गाड़ी रोकिए, बहन गिर गई
    Next Article
    पुलिस के सामने प्रिंसिपल पर फेंकी स्याही:कानपुर में प्राचार्य बोले- बाहरी छात्र देने आए थे ज्ञापन, एबीवीपी ने किया था प्रदर्शन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment