Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बीएसए ने दिव्यांग छात्रा को दी ब्रेल पुस्तकें:अब पढ़ाई में नहीं होगी कोई दिक्कत, समाज के लिए प्रेरणा बनेगी छात्रा

    2 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) अनिल कुमार ने एक सराहनीय पहल करते हुए दृष्टिहीन दिव्यांग छात्रा कुमारी वैष्णवी को ब्रेल लिपि की पाठ्यपुस्तकें उपलब्ध कराईं। यह कार्यक्रम जिला परियोजना कार्यालय, मम्फोर्डगंज में आयोजित किया गया। कुमारी वैष्णवी, जो आदर्श सीपीआई नगर क्षेत्र के परिषदीय विद्यालय में कक्षा 5 की छात्रा हैं, पढ़ाई में काफी होनहार और मेहनती हैं। उनकी जरूरत को समझते हुए बीएसए ने उन्हें कक्षा 5 की सभी ब्रेल किताबें भेंट कीं, ताकि उनकी पढ़ाई बिना किसी परेशानी के जारी रह सके। इस मौके पर बीएसए अनिल कुमार ने छात्रा की प्रतिभा की सराहना की और भरोसा दिलाया कि आगे भी उसकी शिक्षा के लिए हर जरूरी मदद दी जाएगी। उन्होंने कहा कि दिव्यांग बच्चों की शिक्षा और उनके बेहतर भविष्य के लिए ऐसे प्रयास बहुत जरूरी हैं। कार्यक्रम का समन्वय जिला समन्वयक समेकित शिक्षा विकास पांडे ने किया। इस दौरान श्रीमती शुभ्रा और छात्रा के अभिभावक भी मौजूद रहे। बीएसए ने कुमारी वैष्णवी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वह आगे बढ़कर समाज के लिए प्रेरणा बने।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में उत्तर जोन का क्षेत्रीय कृषि सम्मेलन:9 राज्यों के मंत्री और वैज्ञानिक जुटेंगे; सीएम योगी, कृषि मंत्री शिवराज चौहान करेंगे शुभारंभ
    Next Article
    IPL में आज बेंगलुरु के सामने गुजरात:पाटीदार इस सीजन में 22 सिक्स लगा चुके; दोनों का हेड टु हेड बराबरी पर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment