Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में उत्तर जोन का क्षेत्रीय कृषि सम्मेलन:9 राज्यों के मंत्री और वैज्ञानिक जुटेंगे; सीएम योगी, कृषि मंत्री शिवराज चौहान करेंगे शुभारंभ

    2 hours ago

    1

    0

    राजधानी लखनऊ में 24 अप्रैल को उत्तर जोन का बड़ा कृषि सम्मेलन आयोजित होने जा रहा है, जिसमें 9 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मंत्री, वैज्ञानिक, किसान और एफपीओ एक मंच पर नजर आएंगे। सम्मेलन का शुभारंभ योगी आदित्यनाथ करेंगे, जबकि केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी इसमें शामिल होंगे। 9 राज्यों के प्रतिनिधि होंगे शामिल यह क्षेत्रीय कृषि सम्मेलन शुक्रवार सुबह 9 बजे द सेंट्रम होटल में आयोजित होगा। कार्यक्रम में कृषि उत्पादन, खाद्य प्रसंस्करण और विपणन को गति देने पर फोकस रहेगा, ताकि किसानों की आय बढ़ाई जा सके। इस सम्मेलन में उत्तर प्रदेश, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, दिल्ली, चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के कृषि मंत्री, प्रमुख सचिव, निदेशक, कृषि वैज्ञानिक और प्रगतिशील किसान भाग लेंगे। इसके अलावा एफपीओ, नाबार्ड, बैंकिंग सेक्टर और कृषि स्टार्टअप से जुड़े प्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे। कृषि सुधारों और योजनाओं पर होगी गहन चर्चा कार्यक्रम में किसान क्रेडिट कार्ड, एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर फंड, खाद्य प्रसंस्करण, बागवानी, दलहन आत्मनिर्भरता मिशन और राष्ट्रीय खाद्य तेल मिशन जैसे अहम विषयों पर चर्चा की जाएगी। साथ ही सिंचाई, बीज और खरीद एजेंसियों की कार्यप्रणाली की समीक्षा भी होगी। राज्य अपने-अपने मॉडल करेंगे प्रस्तुत सम्मेलन में विभिन्न राज्य अपनी सफल कृषि पद्धतियों का प्रेजेंटेशन देंगे। उत्तर प्रदेश गन्ने के साथ इंटरक्रॉपिंग और धान की डायरेक्ट सीडिंग (DSR) मॉडल पेश करेगा, जबकि पंजाब फसल विविधीकरण और हिमाचल-उत्तराखंड बागवानी मॉडल साझा करेंगे। नकली खाद-कीटनाशकों पर भी मंथन कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही के अनुसार सम्मेलन में नकली कीटनाशकों और उर्वरकों की कालाबाजारी रोकने, संतुलित उपयोग बढ़ाने और वैकल्पिक खाद को बढ़ावा देने पर भी विस्तृत चर्चा होगी। यूरिया खपत घटाने की योजना भी सामने आएगी सरकार किसानों को लगभग 40 हजार कुंतल ढेंचे का बीज उपलब्ध कराने की योजना पर काम कर रही है। इससे यूरिया की खपत करीब 20 प्रतिशत तक कम करने का लक्ष्य रखा गया है। फिलहाल प्रदेश में 20 लाख मीट्रिक टन से अधिक उर्वरक उपलब्ध होने की जानकारी दी गई है। किसानों की आय बढ़ाने पर रहेगा फोकस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और नई कृषि नीतियों के जरिए उनकी आय बढ़ाना है। साथ ही उत्तर जोन के लिए भविष्य की रणनीति भी तैयार की जाएगी, जिससे खेती को और अधिक लाभकारी बनाया जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अंबेडकरनगर में प्रेमी ने दुल्हन को कार से उतारा:फोटो दिखाकर बोला - गर्लफ्रेंड है मेरी, हंगामे के बाद दूल्हा खाली हाथ घर लौटा
    Next Article
    बीएसए ने दिव्यांग छात्रा को दी ब्रेल पुस्तकें:अब पढ़ाई में नहीं होगी कोई दिक्कत, समाज के लिए प्रेरणा बनेगी छात्रा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment