Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बीएसए पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप:गाजीपुर में शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन, निलंबन की मांग

    14 hours ago

    1

    0

    देवरिया के प्राथमिक शिक्षक कृष्ण मोहन ने शनिवार को आत्महत्या कर ली। आरोप है कि देवरिया की बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) शालिनी श्रीवास्तव द्वारा घूस के लिए एक वर्ष तक न्यायालय के आदेश को लंबित रखकर उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। आत्महत्या से पहले शिक्षक कृष्ण मोहन ने एक वीडियो बनाया और चार पन्नों का सुसाइड नोट छोड़ा। इस नोट में शिक्षा विभाग के कथित भ्रष्ट तंत्र का खुलासा किया गया है। इस घटना के विरोध में गाजीपुर के इंटर कॉलेज करण्डा में शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। संगठन के निवर्तमान उपाध्यक्ष अविनाश सिंह गौतम ने बताया कि शिक्षक समुदाय इस घटना से दुखी है। उन्होंने बीएसए के तत्काल निलंबन और गिरफ्तारी की मांग की। गौतम ने यह भी मांग की कि पीड़ित परिवार को घूस के रूप में दी गई राशि वापस की जाए और उन्हें क्षतिपूर्ति प्रदान की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि न्याय नहीं मिला तो संगठन भविष्य में प्रत्येक जनपद में परिषदीय परीक्षाओं के मूल्यांकन का बहिष्कार करेगा। शिक्षक नेता अभिषेक राय ने सरकार और शिक्षा बोर्ड से अपील की है कि वे इस मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि घटना से जुड़े सभी पहलुओं को उजागर कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि शिक्षकों के भविष्य को सुरक्षित किया जा सके। शिक्षक नेता श्री शिव कुमार सिंह ने बताया कि जल्द ही एक प्रतिनिधित्व मंडल जिलाधिकारी से मिलकर दोषियों को निलंबित एवं गिरफ्तार के लिए मुख्यमंत्री जी को संबोधित ज्ञापन सौपेगा क्योंकि यह हमारे हक, सम्मान और न्याय की लड़ाई है इसके लिए हम एकजुट हैं और हम अपनी आवाज़ सड़क से लेकर सदन तक उठाते रहेंगे और यदि हमें न्याय नहीं मिलता है तो हम जनपद से लेकर प्रदेश तक भ्रमण कर अपने साथियों से मुलाकात और विचार-विमर्श कर जल्द ही आगे की रणनीति बनाएंगे। इस विरोध प्रदर्शन में सर्वश्री शिवकुमार सिंह, भानु प्रताप सिंह, अमजद अली खां, अभिषेक राय रंजना सिंह, उमापति यादव, आसिफ इकबाल फारुखी, सुनील दुबे, बबलू खरवार, पप्पू यादव, विक्की खरवार विनीत सिंह आदि रहे ।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हत्या से पहले परिवार को नींद की गोलियां दी:मुजफ्फरनगर में बेटियों ने पिता को चाकू से गोदा, कपड़े भूसे में छिपाए
    Next Article
    मेरठ के स्कूल में दो सहेलियों ने खाया जहर:हालत गंभीर, कक्षा 7 में पढ़ती है; पुलिस कारणों की जांच में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment