Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हत्या से पहले परिवार को नींद की गोलियां दी:मुजफ्फरनगर में बेटियों ने पिता को चाकू से गोदा, कपड़े भूसे में छिपाए

    12 hours ago

    1

    0

    मुज़फ्फरनगर में टोका टाकी से परेशान दो बेटियों ने पिता की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। हत्याकांड को पूरी प्लानिंग के साथ अंजाम दिया गया। दोनों ने हत्याकांड से पहले पूरे परिवार को खीर में नींद की गोलियां मिलाकर खिलाई। जब पूरा परिवार सो गया तो एक-एक चाकू लेकर दोनों ने पिता की गर्दन समेत कंधे और पेट पर ताबड़तोड़ वार किए। इस दौरान हड़बड़ाहट में बड़ी बेटी के गाल पर भी दो जगह कट लग गये। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों ने पिता के खून से सने अपने दुपट्‌टे और चाकू गठरी में बांधकर भूसे की कोठरी में छिपा दिए। पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा किया तो कई चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं। परिवार ने दोनों आरोपी बहनों ने नाता तोड़ लिया है। उनका कहना है कि दोनों को उनके गुनाहों की सजा जरूर मिले। वारदात रविवार रात भोपा थाना क्षेत्र के मोरना गांव की है। एक नजर पूरे मामले पर मोरना के रहने वाले रामप्रसाद (55) का शव सोमवार सुबह घर के मेन गेट के पास लहूलुहान हालत में चारपाई पर मिला। उनकी गर्दन और शरीर पर धारदार हथियार से कई वार किए गए थे। पत्नी ने सुबह करीब 7 बजे पति का शव देखा तो शोर मचाया। इसके बाद गांव के लोगों की भीड़ लग गई। पत्नी चंद्रकली, दो बेटे अमित और सुमित, बेटी कोमल व 16 साल की बेटी रोने बिलखने लगीं। सूचना मिलते ही एसपी देहात आदित्य बंसल, सीओ देवव्रत बाजपेई और थाना प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया। इसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने मृतक की पत्नी, दोनों बेटों व बेटियों से पूछताछ की। परिवार वालों ने अज्ञात पर हत्या का आरोप लगाया। बार-बार बयान बदल रही थीं बेटियां एसपी देहात आदित्य बंसल ने बताया- जांच के दौरान मौके पर कई क्लू मिले। डॉग स्क्वायड भी घर में चक्कर लगाता रहा। जिससे शक परिवार वालों पर ही गहराया। परिजनों से एक एक कर पूछताछ की गई। इस दौरान अविवाहित बेटी कोमल (32) और छोटी बेटी (16) बार-बार बयान बदलती रही। लेकिन सख्ती करने पर हत्या की बात कबूल कर ली। बड़ी बेटी कोमल ने बताया- पिता बेटा-बेटी में फर्क करते थे। वह रोज ताने मारते थे। कहते थे कि मैं 32 साल की हो गई हूं। न तो मेरी शादी हो रही है न मैं कोई नौकरी करती हूं। छोटी बेटी भी तुम्हें देखकर बिगड़ रही है। तुम लोगों को देखकर गांव समाज में बेइज्जती हो रही है। पिता के रोज-रोज के ताने सुनकर हम लोग परेशान हो चुके थे। पुलिस के अनुसार, दोनों बेटियों ने पिता को मारने की पूरी प्लानिंग की। दोपहर में लोरेजापाम नाम की 20 गोलियां लेकर आईं। घर में वारदात के समय कोई जागे न इसलिए शाम को खाने में खीर बनाई और उसमें 16 गोलियां मिला दीं। उसके बाद रात को किचन में रखे दो चाकू लाईं। घर की गैलरी में खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली के पास चारपाई पर सो रहे पिता का गला रेत दिया। इसके अलावा शरीर पर कई और वार भी किए। वारदात के समय रामप्रसाद का बेटा अमित और सुमित एक कमरे में सो रहे थे, जबकि दोनों आरोपी बहनें अपी मां चंद्रकली के साथ अलग कमरे में सोई हुई थीं। घर की तलाशी के दौरान दरोगा साजिद खान को भूसे वाले कमरे में कपड़ों की एक पोटली मिली। जिसमें खून से सने दो दुपट्‌टे बरामद हुए। यहीं से पुलिस का शक घर के लोगों पर गहरा गया। पुलिस परिजनों को हिरासत में लेकर थाने पहुंची और एक एक कर सभी से पूछताछ शुरू कर दी। हत्यारोपी कोमल ने बताया - मेरी उम्र 32 साल हो चुकी है। बहन लता व शिल्पी की शादी के बाद मेरी शादी के लिए पिता दो साल से लड़का तलाश रहे थे। लेकिन वो मुझे कुछ न करने का ताना देते रहते थे। एक हफ्ते पहले उन्होंने मेरे साथ मारपीट की थी। नाबालिग बहन को किसी से भी मोबाइल फोन पर बात करने से रोकते थे। मामले में राम प्रसाद के बेटे अमित की तहरीर पर पुलिस ने दोनों बहनों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। दोनों चाकू बरामद कर कोर्ट में पेश किया गया है। कोमल को जेल भेजा गया है और नाबालिग बेटी को बाल संप्रेषण गृह भेजा गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लाइनमैन की पत्नी ने जेई को पीटा:बलरामपुर में कॉलर पकड़कर मारा, पति को नौकरी से निकालने का आरोप
    Next Article
    बीएसए पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप:गाजीपुर में शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन, निलंबन की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment