Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बीएसएफ इंस्पेक्टर की ड्यूटी के दौरान मौत:कारण की जानकारी साफ नहीं, कल मथुरा में पैतृक गांव पहुंचेगा पार्थिव शरीर

    3 hours ago

    1

    0

    मथुरा में नौहझील क्षेत्र के पचहरा गांव निवासी राकेश कुमार रावत सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में इंस्पेक्टर के पद पर तैनात थे। वे बांग्लादेश सीमा पर तैनात थे। मंगलवार को उनके निधन की सूचना परिवार को मिली। इस खबर से पूरे गांव में मातम छा गया। हालांकि, उनकी मृत्यु किन परिस्थितियों में हुई, इसकी आधिकारिक जानकारी अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। प्रशासन और बीएसएफ के अधिकारियों ने परिजनों को इस संबंध में सूचित किया। राकेश का पार्थिव शरीर गुरुवार तक पैतृक गांव पचहरा पहुंचने की संभावना है। राकेश कुमार का परिवार मथुरा शहर में रहता है, जबकि उनके भाई पैतृक गांव पचहरा में रहते हैं। सूचना मिलने के बाद गांव में बड़ी संख्या में लोग उनके घर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दे रहे हैं। आसपास के गांवों से भी लोग श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंच रहे हैं। प्रशासन ने अंतिम संस्कार की तैयारियां शुरू कर दी है। उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। क्षेत्रीय विधायक ने राकेश कुमार रावत के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि देश ने एक बहादुर जवान खो दिया है। विधायक ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शंकराचार्य पर मुकदमे के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन:मऊ में सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दिया, सरकार पर उत्पीड़न का आरोप
    Next Article
    मेरठ सेंट्रल मार्केट से उतरवाए सपा के झंडे:धवस्तीकरण मामले में भाजपा का विरोध कर रहे थे व्यापारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment