Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ सेंट्रल मार्केट से उतरवाए सपा के झंडे:धवस्तीकरण मामले में भाजपा का विरोध कर रहे थे व्यापारी

    4 hours ago

    1

    0

    मेरठ के शास्त्रीनगर में सेंट्रल मार्केट पर ध्वस्तीकरण की तलवार लटकी है। ऐसे में बाजार में व्यापारियों ने भाजपा का विरोध करते हुए सपा के झंडे लगा दिए थे। सुबह जब बाजार खुला तो कई दुकानों पर सपा का झंडा था। थोड़ी देर बाद स्थानीय भाजपा नेताओं ने झंडे हटवा दिए। व्यापारियों का आरोप है कि हमारे बाजार पर संकट मंडरा है। एक कांप्लेक्स पहले ही टूट चुका है। अब दूसरी दुकानें टूटने की बारी आ चुकी है। भाजपा के जनप्रतिनिधियों का हमें सहयोग नहीं मिल रहा है, इसलिए सपा के झंडे लगाए थे। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद पूरे सेंट्रल मार्केट का ध्वस्तीकरण होना है। कोर्ट का आदेश था कि कमर्शियल एक्टिविटी रोककर बाजार ध्वस्त कर दिया जाए। इसके लिए आवास विकास को छह सप्ताह का समय दिया गया था। इसके बाद व्यापारियों ने प्रशासन, जनप्रतिनिधियों के सामने अपनी बात रखी थी। उन्होंने बाजार तोड़ने से रोकने की अपील भी की थी, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। मामले में अगली सुनवाई 27 फरवरी होनी है। सपा विधायक अतुल प्रधान ने किया पोस्ट सपा विधायक अतुल प्रधान ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा- सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों का दर्द बहुत असहनीय है और हमारे द्वारा सदन में प्रमुखता से विधानसभा कार्यवाही में यह विषय उठाया गया। हम सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों के हर दुख दर्द में उनके साथ हैं और उनकी आवाज बनने का हम काम करेंगे। आज उनकी पीड़ा और उनके साथ हुए धोखा से बहुत बुरी तरह आहत हैं। हम उनकी हर पटल पर उनकी मदद करने के लिए तैयार हैं। हमारे दल ने हमेशा उनका लड़ाई लड़ी और आगे भी पूरे सामर्थ से लड़ेगी। बाहरी लोगों ने लगाए झंडे मौके पर पहुंचे स्थानीय पार्षद ने बताया कि कुछ बाहरी लोगों द्वारा सपा के झंडे व्यापारियों की दुकानों के बाहर लगा दिए गए थे। इसके बाद व्यापारियों ने उनको हटाया। हालांकि इस दौश्रान कुछ लोगों के बीच कहासुनी भी हुई जिसके बाद मौके पर पुलिस आ गई और स्थिति को संभाला व्यापारियों ने आवास विकास परिषद में दिया था धरना सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों ने मंगलवार को आवास विकास परिषद पहुंचकर धरना प्रदर्शन किया था। व्यापारियों ने आरटीआई एक्टिविस्ट लोकेश खुराना और परिषद के खिलाफ जमकर नारेबाजी की थी और परिषद के अधिकारियों को बुलाने की मांग की। काफी देर चले धरने के बाद व्यापारियों ने आवास विकास के गेट पर नोटिस चस्पा करके अधिकारियों को 24 घंटे में व्यापारियों के बीच आने का अल्टीमेटम दिया था। व्यापारियों ने कहा था कि 661/6 पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई हुई है, वहीं अब धरना दिया जाएगा। राहत की गुहार और आगामी सुनवाई अधिकारियों ने व्यापारियों को सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की जानकारी दी थी। इसके बाद भोलेश्वर मंदिर में भी व्यापारियों की बैठक हुई। वहां उन्हें पूरे मामले से अवगत कराया गया। सतीश गर्ग ने बताया कि व्यापारी सुप्रीम कोर्ट में मार्मिक अपील के साथ याचिका दायर करेंगे। इसका उद्देश्य व्यापारियों को राहत दिलाना है। आरटीआई कार्यकर्ता लोकेश खुराना ने मुख्यमंत्री और सुप्रीम कोर्ट को नई भवन निर्माण एवं विकास उपविधि के अंतर्गत आपत्ति पत्र दाखिल किया है। मामले में अगली सुनवाई 27 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट में होगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बीएसएफ इंस्पेक्टर की ड्यूटी के दौरान मौत:कारण की जानकारी साफ नहीं, कल मथुरा में पैतृक गांव पहुंचेगा पार्थिव शरीर
    Next Article
    शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर FIR, कांग्रेस का प्रदर्शन:जिलाध्यक्ष ने FIR रद्द करने और उच्चस्तरीय जांच की मांग की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment