Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बफ्टा का नाट्य निर्वाण सीज़न-2 शुरू:विश्व रंगमंच दिवस पर संत गाडगे प्रेक्षागृह में तीन दिवसीय उत्सव का आगाज

    1 hour ago

    1

    0

    उत्तर भारत की नाट्य संस्था ‘बफ्टा’ के तीन दिवसीय नाट्य उत्सव ‘नाट्य निर्वाण सीज़न-2’ का शुभारंभ विश्व रंगमंच दिवस पर संत गाडगे प्रेक्षागृह में हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान और दीप प्रज्वलन के साथ की गई। इस अवसर पर प्रेक्षागृह में मौजूद रंगकर्मियों और दर्शकों ने एक-दूसरे को बधाई दी। उत्सव की शुरुआत विभिन्न प्रस्तुतियों से हुई। इसके बाद शाम सविता द्वारा निर्देशित और अभिनीत अंग्रेजी एकल नाटक ‘नोशन्स बिटवीन यू एंड मी’ का मंचन किया गया। इस नाटक में सामाजिक पहचान, धारणाओं और उनसे उपजे तनाव को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया। लगभग एक घंटे तक चले इस एकल अभिनय को दर्शकों ने सराहा। ‘इंडिया आफ्टर भगत सिंह’ प्रस्तुत किया गया शाम 7 बजे युवा कलाकार शुभम का एकल नाटक ‘इंडिया आफ्टर भगत सिंह’ प्रस्तुत किया गया। यह नाटक शहीद भगत सिंह की आजादी की लड़ाई, उनकी विचारधारा और बलिदान को वर्तमान भारत के संदर्भ में दर्शाता है। इसमें कृत्रिम राष्ट्रभक्ति और अधूरी आजादी जैसे समकालीन मुद्दों पर भी प्रश्न उठाए गए। शुभम तिवारी के अभिनय, गीत-संगीत और प्रकाश संयोजन ने प्रस्तुति को प्रभावशाली बनाया। 28 मार्च को संगीतमय दास्तान कार्यक्रम के पहले दिन बफ्टा के संस्थापक एवं नाटककार तारिक , अध्यक्ष डॉ. अफरोज , वरिष्ठ निर्देशक सलीम और अनिल सहित कई वरिष्ठ रंगकर्मी उपस्थित रहे। फेस्टिवल क्यूरेटर गुंजन जैन ने बताया कि 28 मार्च को फैज अहमद फैज पर आधारित संगीतमय दास्तान और प्रसिद्ध नाटक ‘अगरबत्ती’ का मंचन किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में शेयर ट्रेडर की संदिग्ध हालत में मौत:गर्ल फ्रेंड के बुलाने पर गया था, जूस पीने के बाद बिगड़ी हालत
    Next Article
    लखनऊ इस्कॉन मंदिर में राम नवमी मनाई:सुशांत गोल्फ सिटी में भक्तों ने की विशेष पूजा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment