Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ इस्कॉन मंदिर में राम नवमी मनाई:सुशांत गोल्फ सिटी में भक्तों ने की विशेष पूजा

    1 hour ago

    1

    0

    लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी स्थित श्री श्री राधा रमण बिहारी मंदिर (इस्कॉन) में शुक्रवार को राम नवमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा। मंदिर अध्यक्ष अपरिमेय श्याम ने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के प्राकट्य दिवस का विधिवत पूजन-अर्चन कर शुभारंभ किया। इस दौरान बड़ी संख्या में भक्तों ने भगवान राम का स्मरण करते हुए पूजा-अर्चना की। 'हरे राम-हरे कृष्ण' के जयकारों से गूंज परिसर कार्यक्रम में हरिनाम संकीर्तन, राम कथा, आरती और भंडारे का आयोजन किया गया। संकीर्तन के दौरान पूरा वातावरण 'हरे राम-हरे कृष्ण' के जयकारों से गूंज उठा। राम कथा में भगवान श्रीराम के जीवन आदर्शों का वर्णन किया गया, जिसने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। इस महोत्सव में शहर भर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। भक्तों ने भगवान के चरणों में पुष्पांजलि अर्पित कर अपनी श्रद्धा प्रकट की। वैष्णव परंपरा के अनुसार कई श्रद्धालुओं ने व्रत का पालन भी किया।कार्यक्रम के अंत में सभी भक्तों ने एकादशी प्रसादम (भंडारा) ग्रहण किया। प्रसाद पाकर श्रद्धालुओं के चेहरे पर संतोष और आनंद का भाव स्पष्ट था। इस पूरे आयोजन ने भक्तों के मन में भक्ति और आस्था का संचार किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बफ्टा का नाट्य निर्वाण सीज़न-2 शुरू:विश्व रंगमंच दिवस पर संत गाडगे प्रेक्षागृह में तीन दिवसीय उत्सव का आगाज
    Next Article
    आई.ई.आई. भवन में 'वित्तीय जागरूकता' सत्र:लखनऊ में विशेषज्ञों ने दिए निवेश और बचत के महत्वपूर्ण टिप्स

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment