Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिग बॉस-20 में नकुल ढुल-गुल्लू के बीच हाथापाई:शो से बाहर किए जा सकते हैं वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट, माही विज भी हाथ उठाती दिखीं

    19 hours ago

    1

    0

    टीवी शो बिग बॉस 20 के घर में दो कंटेस्टेंट्स नकुल ढुल और गुल्लू के बीच बहस के दौरान हाथापाई हो गई। माही विज इस दौरान चिल्लाती नजर आईं। यह विवाद काजी तौकीर की कथित टिप्पणियों से शुरू हुआ था। वहीं, आज के एपिसोड के प्रोमो में नकुल को घर से बाहर भेजने के संकेत मिले। प्रोमो में कहा गया, “आज घर में एक अप्रिय वाकया हुआ। घर के सबसे अहम नियम का उल्लंघन हुआ।” हालांकि, मेकर्स ने अब तक नकुल को घर से बाहर निकालने की आधिकारिक पुष्टि नहीं की थी। काजी तौकीर की टिप्पणी से शुरू हुआ विवाद नकुल को ऑनलाइन मिट्ठू डॉन के नाम से भी जाना जाता है। वह टेलीविजन एक्टर मनीष गोयल के साथ बिग बॉस 20 में वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर शामिल हुए हैं। मामला तब शुरू हुआ, जब नकुल ने स्काउट OP से काजी की कथित टिप्पणियों के बारे में बात की। नकुल ने कहा कि काजी, स्काउट के कान में थूकने वाली घटना के बारे में बात कर रहे थे। इसके बाद स्काउट ने काजी से इस बारे में सवाल किया। काजी ने कहा कि उन्होंने यह बात मजाक में कही थी। नकुल ने इसे मजाक नहीं माना। इसके बाद बातचीत तनावपूर्ण हो गई। काजी ने गुल्लू से कहा कि वह नकुल को मामला समझाए। नकुल ने गुल्लू के बीच में आने पर आपत्ति जताई। गुल्लू ने नकुल से पूछा कि वह मामला क्यों बढ़ा रहे हैं। इसके बाद दोनों के बीच बहस तेज हो गई। बहस के दौरान धक्का-मुक्की दोनों के आमने-सामने बहस करते रहने के दौरान नकुल ने गुल्लू को धक्का दिया। बाकी घरवाले तुरंत वहां पहुंचे और दोनों को अलग करने की कोशिश की। झगड़े के दौरान नकुल ने यह भी कहा कि उसके भाई पहले गुल्लू से सामना करने के लिए गुरुग्राम गए थे। नकुल ने दावा किया कि गुल्लू तब भागकर गोवा चला गया था। माही विज इस पूरी घटना के दौरान चिल्लाती दिखीं। वह बार-बार पूछ रही थीं कि नकुल ने गुल्लू को क्यों मारा। उन्होंने यह भी पूछा कि क्या नकुल इसी वजह से घर में आया था। यह झगड़ा ऐसे समय हुआ, जब नकुल और गुल्लू नकुल के घर में आने के बाद से एक-दूसरे से दूरी बनाए हुए थे। नकुल-गुल्लू की लड़ाई पर एल्विश यादव का तंज यूट्यूबर और पूर्व बिग बॉस कंटेस्टेंट एल्विश यादव ने शो में नकुल और गुल्लू के बीच हुई लड़ाई पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने X पर लिखा, “इतने समय बाद आज बिग बॉस देखा। शायद अब नियम बदल गए हैं। अब जो पिट रहा है, उसी को बाहर करें। दुखद।” .............. यह खबर भी पढ़ें... 'लड़कियों से कौन डरता है यार, नीचा जेंडर है...': कहने वाले हरियाणवी 'मिट्ठू डॉन' की बिग बॉस में एंट्री, सलमान के सामने दी सफाई नकुल ढुल महिलाओं पर की गई कथित टिप्पणी को लेकर विवादों में आए थे। फरवरी 2026 में वायरल वीडियो में उन्होंने लड़कियों को ‘नीचा जेंडर’ कहा था। इस बयान की काफी आलोचना हुई थी। राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी मामले का संज्ञान लिया था। बिग बॉस 20 में नकुल ने सफाई देते हुए कहा कि उनकी बात को गलत संदर्भ में लिया गया। उन्होंने खुद को ‘प्रो-फेमिनिस्ट’ बताया था। मामले की जांच जारी थी। पूरी खबर यहां पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    हनी सिंह को साइबर सेल का चौथा समन:'गाड़ी में शारीरिक संबंध' वाले बयान पर विवाद; पेश न होने पर जारी हो सकता है लुक आउट सर्कुलर
    Next Article
    UK 07 राइडर- घर में घुसकर की मारपीट, FIR दर्ज:आईफोन-ब्लूटूथ हेडसेट छीना; बंदूक दिखाकर बीमार मां के सामने मारे थप्पड़

    Related मनोरंजन Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment