Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    UK 07 राइडर- घर में घुसकर की मारपीट, FIR दर्ज:आईफोन-ब्लूटूथ हेडसेट छीना; बंदूक दिखाकर बीमार मां के सामने मारे थप्पड़

    16 hours ago

    1

    0

    देहरादून के फेमस यूट्यूबर और बिग बॉस फेम अनुराग डोभाल उर्फ यूके-07 राइडर की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। देहरादून के थाना नेहरू कॉलोनी के बाद अब यूट्यूबर के खिलाफ थाना रायपुर में भी मुकदमा दर्ज हुआ है। इसमें पीड़ित ने अनुराग डोभाल और उसके साथियों पर घर में जबरन घुसकर मारपीट करने, हथियार दिखाकर धमकाने और मोबाइल का निजी डेटा लेने के आरोप लगाए हैं। पीड़ित आयुष थपलियाल ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने दबाव बनाकर उससे सोशल मीडिया पर वीडियो भी पोस्ट करवाया। इसके अलावा वे घर से ब्लूटूथ हेडसेट, रे-बैन का चश्मा, एक्सटर्नल हार्ड ड्राइव और आईफोन का चार्जर ले गए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 5 पॉइंट में खबर… 1. तीन अक्टूबर को आयुष थपलियाल के घर में जबरन घुसपैठ- 3 अक्टूबर की रात करीब 8 बजे अनुराग डोभाल अपने 5-6 साथियों के साथ आयुष थपलियाल के घर में जबरन घुस आया। उस समय आयुष अपनी बीमार मां, छोटे भाई और मौसी के साथ था। अनुराग ने आयुष के बाल खींचकर उसे थप्पड़ मारे, जबकि साथियों ने उसके हाथ पकड़े और मोबाइल छीन लिया।आरोपियों ने परिवार को असलहे दिखाकर चुप रहने की धमकी दी। मोबाइल का निजी डेटा (फोटो, वीडियो व कॉन्टैक्ट्स) ट्रांसफर कर लिया और दबाव बनाकर आयुष की इंस्टाग्राम आईडी पर जबरन वीडियो पोस्ट करवाया। जाते-जाते आरोपी घर से ब्लूटूथ हेडसेट, रे-बैन का चश्मा, एक्सटर्नल हार्ड ड्राइव और आईफोन का ओरिजिनल चार्जर उठाकर ले गए। सामने आए वीडियो में आयुष थपलियाल अपनी इंस्टाग्राम आईडी पर अनुराग डोभाल और उनके बच्चे अनुरज को लेकर पहले पोस्ट किए गए वीडियो के लिए माफी मांगते नजर आ रहे हैं। 2. फैमिली और पर्सनल मैटर पर कुछ न बोलने की बात कही- आयुष कहते हैं कि उन्होंने वीडियो में गलत शब्दों का इस्तेमाल किया था, जिसके लिए वे सॉरी बोलते हैं। वीडियो में आयुष कहते हैं कि आगे से वे अपनी इंस्टाग्राम आईडी पर अनुराग डोभाल के निजी और पारिवारिक मामलों को लेकर कुछ नहीं बोलेंगे। वे कहते हैं कि अब वे अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी चीजें ही पोस्ट करेंगे। वीडियो में दूसरा व्यक्ति उन्हें कुछ बातें दोहराने के लिए कहता भी सुनाई देता है। आयुष थपलियाल की शिकायत के आधार पर रायपुर थाने में अनुराग डोभाल और उनके साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आयुष ने निजी डेटा लेने, धमकाने और घर से सामान ले जाने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 3. पांच अक्टूबर को चचेरे साले राज सिंह चौहान पर जानलेवा हमला व अपहरण की कोशिश- 5 अक्टूबर की रात अनुराग ने अपने चचेरे साले राज सिंह चौहान को पारिवारिक विवाद सुलझाने के बहाने हरिद्वार बाईपास रोड पर बुलाया। आरोप है कि अनुराग और उसके साथियों (अभय चौधरी, अभिषेक, कुर्बान आदि) ने राज का गला दबाया, कार के नीचे कुचलने का प्रयास किया और लोहे की रॉड से सिर, छाती व मुंह पर वार कर सोने की चेन व घड़ी लूट ली। पीड़ित ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने पिस्टल व चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी और कहा कि "दो मर्डर कर चुका हूं, मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता"। 4. आठ अक्टूबर को सुधोवाला से गिरफ्तारी- राज सिंह चौहान की शिकायत पर थाना नेहरू कॉलोनी में BNS की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया। पुलिस जांच के दौरान अपहरण की धारा 140(1) बढ़ाई गई। इसके बाद 8 अक्टूबर को देहरादून पुलिस ने प्रेमनगर के सुधोवाला से अनुराग डोभाल (29), अभिषेक (22), अभय चौधरी (23) और कुर्बान (23) को दोबारा गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 13 अक्टूबर (मंगलवार) को देहरादून कोर्ट ने साले से मारपीट व अपहरण के प्रयास मामले में अनुराग डोभाल की जमानत याचिका खारिज कर दी। जमानत खारिज होने के ठीक बाद पीड़ित आयुष थपलियाल की तहरीर पर थाना रायपुर में अनुराग व साथियों के खिलाफ BNS की धारा 115(2), 191(2), 333, 351(2) और 352 में एक और गंभीर केस दर्ज कर लिया गया। 5. पत्नी रितिका चौहान का खुलासा और अनुराग की सफाई- अनुराग की पत्नी रितिका चौहान ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर अनुराग पर घरेलू हिंसा, परिवार को जान से मारने की धमकी देने और अपनी आवाज दबाने के लिए सोशल मीडिया अकाउंट्स सस्पेंड करवाने के गंभीर आरोप लगाए। जेल जाने से पहले अनुराग ने दावा किया था कि उनके साथ मारपीट हुई थी और उन्होंने 112 पर कॉल की थी, जबकि टिहरी जाकर धमकाने के आरोपों को उन्होंने खारिज कर दिया। 7 मार्च को की थी सुसाइड की कोशिश अनुराग डोभाल ने 7 मार्च को दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर कार चलाते हुए इंस्टाग्राम लाइव किया था। लाइव में उन्होंने कहा था- मम्मी, अगले जन्म आऊं तो बस प्यार देना… चलो फाइनल ड्राइव पर चलते हैं। इसके बाद उन्होंने करीब 150-160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से कार भगाई और कार डिवाइडर से टकरा गई। उस समय लगभग 80 हजार लोग लाइव देख रहे थे। हादसे के बाद उन्हें पहले मेरठ के शुभारती अस्पताल ले जाया गया और बाद में दिल्ली के मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, वैशाली में भर्ती कराया गया था। इसके कुछ दिनों बाद अनुराग डोभाल को 14 मार्च 2026 को पहली बार अस्पताल से छुट्टी मिली थी। हालांकि, डिस्चार्ज होने के तुरंत बाद उनकी स्थिति फिर से बिगड़ गई थी। 15 मार्च (रविवार) को जब उन्हें देहरादून ले जाया जा रहा था, तब उन्हें सांस लेने में गंभीर समस्या हुई, जिसके कारण उन्हें फिर से एक निजी अस्पताल के ICU में भर्ती कराना पड़ा था। अनुराग ने लगाए थे परिवार पर गंभीर आरोप एक्सीडेंट से पहले अनुराग डोभाल ने कई वीडियो पोस्ट किए थे, जिनमें उन्होंने अपने माता-पिता और भाई पर उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि परिवार उनकी शादी तोड़ने की कोशिश कर रहा है और उन्हें मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा है। इसी विवाद के बाद वह इंस्टाग्राम लाइव आए थे और उसी दौरान उनका एक्सीडेंट हो गया था। होली के दिन डाला वीडियो, फिर डिलीट किया अनुराग डोभाल ने होली की रात (4 मार्च) जारी करीब दो घंटे के वीडियो में अपनी निजी जिंदगी और परिवार के साथ चल रहे विवाद का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी रितिका चौहान पहले उनकी फैन थीं और इंस्टाग्राम पर मैसेज के जरिए दोनों की बातचीत शुरू हुई, जो बाद में रिश्ते में बदल गई। अनुराग के मुताबिक, उनकी इंटरकास्ट शादी (ब्राह्मण-राजपूत) को लेकर परिवार में विवाद हो गया। उनका आरोप है कि शादी के बाद उन्हें पत्नी के साथ घर में रहने नहीं दिया गया, जिसके बाद उन्हें अलग फ्लैट में रहना पड़ा। उन्होंने यह भी कहा कि बाद में परिवार के साथ मामला पुलिस और कानूनी विवाद तक पहुंच गया। वीडियो में अनुराग ने बताया कि पत्नी के प्रेग्नेंट होने की खबर मिलने के बाद उन्हें लगा कि सब ठीक हो जाएगा, लेकिन हालात और बिगड़ गए। उन्होंने दावा किया कि इन घटनाओं के कारण वह लंबे समय से मानसिक तनाव से गुजर रहे हैं। इसके कुछ दिनों बाद अनुराग ने ये वीडियो डिलीट कर दिया था। भाई अतुल डोभाल उर्फ कलम इंक भी आए सामने इस पूरे विवाद के बीच अनुराग के भाई अतुल डोभाल उर्फ कलम इंक ने भी सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर अपनी सफाई दी थी। उन्होंने कहा था कि सोशल मीडिया पर उनके परिवार को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है और वायरल ऑडियो क्लिप एडिटेड हैं। अतुल ने कहा कि अगर उन्होंने अपने भाई के साथ गलत किया है तो इसकी जांच होनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि परिवार को इस विवाद के कारण सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग और धमकियों का सामना करना पड़ रहा है। रितिका को किचन में जाने से रोकने पर सफाई अनुराग के भाई अतुल डोभाल उर्फ कलम इंक ने भी सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कहा था कि अनुराग की पत्नी रितिका को किचन में जाने से रोकने का मामला गलत तरीके से पेश किया गया। उनके अनुसार परिवार में किसी करीबी की मौत हो गई थी और हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार कुछ समय तक मिठाई और तला हुआ खाना नहीं बनाया जाता। इसी कारण उन्हें खाना बनाने से रोका गया था। प्रॉपर्टी विवाद के आरोपों से इनकार कलम इंक ने अपने ऊपर लगे प्रॉपर्टी कब्जाने और झूठे केस करने के आरोपों को भी खारिज किया था। उन्होंने कहा था कि अगर उन्होंने अपने भाई की संपत्ति का एक छोटा सा हिस्सा भी लिया है तो इसकी जांच कराई जाए और दोषी पाए जाने पर उन्हें सजा दी जाए। अतुल डोभाल ने कहा कि अनुराग के सोशल मीडिया पर लगाए गए आरोपों के बाद उनके परिवार को धमकियां मिल रही हैं। उनका कहना है कि अनुराग के करोड़ों फॉलोअर्स हैं और लाइव में परिवार को जिम्मेदार ठहराने के बाद लोग उनके घर के बाहर तक पहुंच गए और धमकियां देने लगे। बेटे से मिलने के लिए ₹37 लाख देने का दावा करीब दो महीने पहले जुलाई में भी अनुराग डोभाल और उनकी पत्नी रितिका चौहान के बीच विवाद सामने आया था। 26 जुलाई को अनुराग ने यूट्यूब पर एक वीडियो जारी कर रितिका और उनकी मां पर उन्हें बेटे अनुरित से नहीं मिलने देने का आरोप लगाया था। अनुराग ने दावा किया था कि बेटे से मिलने के लिए उन्होंने रितिका के परिवार को ₹37 लाख दिए, लेकिन इसके बावजूद अब उनसे भारी-भरकम गुजारा भत्ता मांगा जा रहा है। अनुराग और रितिका करीब 4 महीने पहले माता-पिता बने थे। वीडियो में अनुराग ने कहा था कि वह अपने बेटे की खातिर काफी समय से परिवार की गलतियों को छिपाते और सबको माफ करते रहे। उन्होंने अपने भाई अतुल डोभाल उर्फ कलम इंक और रितिका पर भी उन्हें परेशान करने के आरोप लगाए थे। अनुराग ने दावा किया था कि उन्हें आर्थिक, कानूनी और मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कहा था कि उनकी गलती सिर्फ इतनी थी कि वह इन लोगों से प्यार करते थे और उनकी गलतियों को छिपाते रहे। उन्होंने यह भी कहा था कि अब वह इस तरह की स्थिति को और बर्दाश्त नहीं करेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बिग बॉस-20 में नकुल ढुल-गुल्लू के बीच हाथापाई:शो से बाहर किए जा सकते हैं वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट, माही विज भी हाथ उठाती दिखीं
    Next Article
    'दृश्यम 3' की कमाई 500 करोड़ पार:इस क्लब में शामिल होने वाली अजय देवगन की पहली फिल्म; 2026 की दूसरी सबसे हिट फिल्म बनी

    Related मनोरंजन Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment