Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिग डैडी क्लब में दो पक्षों में बवाल:चाकू और बियर की बोतलों से हमला, नशे में धुत युवक-युवती पहुंचे थाने

    8 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के विभूतिखंड थानाक्षेत्र में सोमवार को दो पक्षों में बवाल हो गया। क्लब के अंदर से शुरू हुआ झगड़ा सड़क पर आ गया। साइबर हाइट के बाहर सड़क पर जमकर लाठी डंडे चले। जिसमें कई लोगों के गंभीर चोट आई। दोनों पक्षों ने तहरीर दी है। रावतपुरा रायबरेली निवासी शिवेंद्र सिंह इंदिरा नगर मीना मार्केट में किराए पर रहता है। सोमवार को वरुण कश्यप व अन्य दोस्तों के साथ विभूतिखंड के सम्मिट चौकी इलाके के साइबर हाइट्स के बिग डैडी क्लब में आए थे। सोमवार-मंगलवार देर रात करीब 1.30 बजे पार्टी के दौरान उन लोगों का विशाल नाम के युवक से विवाद हो गया। जिससे क्लब में अफरा-तफरी मच गई। दोनों पक्ष ने एक दूसरे को जमकर पीटा। विशाल ने चाकू व काटे की चम्मच से हमला कर दिया। जिसमें दोनों पक्षों के कई लोगों को चोट आई है। वहीं दूसरे पक्ष से आई एक युवती ने शिवेंद्र और उसके दोस्तों पर कमर पर हाथ लगाकर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। उसका कहना है क्लब के अंदर उसके साथ बदतमीजी की गई। जिसका साथ में आए विशाल ने विरोध किया तो उस पर बियर की बोतल से हमला कर दिया। मामले में इंस्पेक्टर विभूतिखंड अमर सिंह का कहना है दोनों पक्षों से तहरीर मिली है, कार्रवाई की जा रही है। लिफ्ट से खींचकर की मारपीट पुलिस का कहना है शिवेंद्र बिग डैडी में किसी बाउंसर का परिचित है। झगड़े के बाद सबको अलग कर दिया गया था। विशाल अपनी दोस्तों के साथ लिफ्ट से बाहर जा रहा था तभी दूसरे पक्ष के लड़कों ने लिफ्ट से खींचकर फिर से हाथापाई शुरू कर दी। जिससे मामला बढ़ गया। स्थानीय लोग परेशान लोगों का आरोप है कि क्लबों में शराब के नशे में अक्सर युवक आपस में भिड़ जाते हैं। जिससे आसपास रहने वाले परिवार की सुरक्षा को लेकर परेशान हैं। लोगों का कहना है कि कई बार पुलिस को सूचना दी गई लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रतापगढ़ में 16 वर्षीय छात्रा ने की आत्महत्या:हाल ही में इंटर पास किया था, कमरे में लटका मिला शव
    Next Article
    वाराणसी में जमीन बंटवारे में किसान की पीट-पीटकर हत्या:पट्टीदारों ने मिलकर फावड़े-डंडों से पीटा, अस्पताल में तोड़ा दम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment