Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रतापगढ़ में 16 वर्षीय छात्रा ने की आत्महत्या:हाल ही में इंटर पास किया था, कमरे में लटका मिला शव

    9 hours ago

    1

    0

    प्रतापगढ़ के कोहंडौर थाना क्षेत्र में एक 16 वर्षीय छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्रा ने हाल ही में इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक छात्रा की पहचान खुशबु रजक (16) पुत्री श्रीपाल के रूप में हुई है, जो मूल रूप से सागींपुर घुईसरनाथ की निवासी थी। वह बचपन से ही कोहंडौर थाना क्षेत्र के सुन्दरियां पुरवा स्थित अपने मामा के घर रह रही थी। सोमवार शाम जब घर के अन्य सदस्य बाहर गए हुए थे, तब खुशबु ने अपने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया और पंखे से दुपट्टे के सहारे फांसी लगा ली। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा कुछ देर बाद उसकी मामी नीलम घर लौटीं। उन्होंने दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। शक होने पर मामी ने खिड़की से झांककर देखा तो खुशबु फंदे से लटकी हुई दिखाई दी। इसके बाद उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर कोहंडौर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दरवाजा खुलवाकर शव को नीचे उतारा और उसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मामी नीलम की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रायबरेली में डंपर ने बाइक सवार युवक को रौंदा:मौके पर ही तोड़ा दम, ड्राइवर फरार
    Next Article
    बिग डैडी क्लब में दो पक्षों में बवाल:चाकू और बियर की बोतलों से हमला, नशे में धुत युवक-युवती पहुंचे थाने

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment