Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी में जमीन बंटवारे में किसान की पीट-पीटकर हत्या:पट्टीदारों ने मिलकर फावड़े-डंडों से पीटा, अस्पताल में तोड़ा दम

    6 hours ago

    1

    0

    वाराणसी में सोमवार को जमीन के बंटवारे और विवाद में पट्‌टीदारों ने किसान की पीटकर हत्या कर दी। विवाद के दौरान हमलावरों ने उसके सिर पर फावड़ा से हमला कर दिया, जिससे सिर फटने से किसान लहूलुहान होकर अचेत हो गया। उसे बचाने के प्रयास में उसके पुत्र समेत कई अन्य लोग भी घायल हो गए। विवाद के बाद परिजनों ने रोहनिया पुलिस को घटना की जानकारी और घायल को एक निजी अस्पताल ले गए, जहां हालत गंभीर होने पर बीएचयू रेफर कर दिया। बीएचयू में इलाज के दौरान मंगलवार दोपहर उसने दम तोड़ दिया। किसान की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया, वहीं मृतक के बेटे ने पुलिस को सूचना दी। मृतक के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है। अब जानिए पूरा मामला वाराणसी के रोहनिया थानाक्षेत्र के घमहापुर (हरदत्तपुर) निवासी लालधर पटेल सोमवार को अपने घर के बाहर मवेशियों के चारे की नाद बना रहा था। इसका पड़ाेसियों ने विरोध किया और लक्ष्मीनाराणस पटेल ने काम रोकने के लिए गाली गलौज शुरू कर दी। उसके बेटे आशीष पटेल और अरविंद हाथों में लाठी डंडा लेकर आ गए और हमला बोल दया। पिता को पिटता देखकर लालधर के बेटों अभय कुमार पटेल और नितेश कुमार पटेल ने बीच बचाव किया, लेकिन पट्‌टीदार आक्रामक हो गए। सभी ने लालधर को जमकर पीटा। फावड़े और डंडे से किया हमला उसके ऊपर फावड़े और डंडे से प्रहार किया, जिससे लहूलुहान होकर गिर पड़ा। वारदात को अंजाम देकर हमलावर मौके से फरार हो गए। वहीं सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची, वहीं दूसरी ओर परिजन घायल को एक निजी अस्पताल लेकर गए। तीन लोगों को किया गिरफ्तार पुलिस ने घायल को बीएचयू अस्पताल में एडमिट कराया गया था, जहां मंगलवार को उसकी मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया है। हालांक बाद में पुलिस ने दबिश देकर लक्ष्मी नारायण पटेल, आशीष पटेल और अरविंद पटेल को गिरफ्तार कर लिया है। पहले मारपीट और अब हत्या की धाराओं में केस पुलिस ने 27 अप्रैल को ही मारपीट की धाराओं में तीन नामजद पर मुकदमा दर्ज किया था। अब हत्या की धाराओं में नया केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रोहनिया थाने के प्रभारी निरीक्षक राजू सिंह ने बताया- मृतक के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि फिलहाल मारपीट के दौरान हुई मौत के आधार पर केस दर्ज किया गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण स्पष्ट होने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बिग डैडी क्लब में दो पक्षों में बवाल:चाकू और बियर की बोतलों से हमला, नशे में धुत युवक-युवती पहुंचे थाने
    Next Article
    डीएम ने विकास योजनाओं की समीक्षा की:प्रगति, गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment