Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बंगाल में बीरभूम के होटल में आग, 8 की मौत:9 घायल; AC में शॉर्ट सर्किट से हादसा, सावन सोमवार पर तारापीठ मंदिर आए थे

    6 hours ago

    1

    0

    पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में सोमवार सुबह एक होटल में आग लग गई। हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई और नौ लोग गंभीर रूप से घायल हैं। आग लगने का कारण एसी में शॉर्ट सर्किट होना है। जानकारी के मुताबिक, सावन सोमवार के चलते बड़ी संख्या में श्रद्धालु तारापीठ मंदिर पहुंचे थे। कई लोग बिदिशिनी होटल में ठहरे थे। सुबह करीब 4:30 बजे जब लोग सो रहे थे तो होटल की पहली मंजिल पर आग लग गई। होटल का पिछला दरवाजा बंद होने से लोग तुरंत बाहर नहीं निकल सके। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया है। हादसे में घायल लोगों को रामपुरहाट सरकारी मेडिकल कॉलेज भेजा गया। हादसे से जुड़ी 5 तस्वीरें… एक महिला और 2 बच्चे लापता एक अन्य महिला ने बताया कि वो साउथ 24 परगना से रविवार दोपहर पूजा करने आई थी। उनके साथ उनकी मां और बच्चे थे। उनकी मां रूम नंबर एक में थी। अब उनकी मां और दो बच्चे नहीं मिल रहे हैं। हादसे में बची कोलकाता की महिला ने बताया- अचानक पूरी होटल में धुआं भर गया। हम सांस नहीं ले पा रहे थे और बचने का रास्ता ढूंढना मुश्किल था। AC की वायरिंग में खराबी से आग का खतरा AC में शॉर्ट सर्किट होने पर करंट अचानक बढ़ सकता है। इससे AC की वायरिंग का इंसुलेशन गर्म होकर जल सकता है और तार आपस में संपर्क में आ सकते हैं। इस दौरान चिंगारी निकलने से आग लगने का खतरा रहता है। तारापीठ मंदिर में देवी तारा की पूजा होती है तारापीठ मंदिर पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में स्थित मां तारा का प्रसिद्ध मंदिर है। यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। प्रतिमा में मां तारा की गोद में भगवान शिव को दिखाया गया है। दिन में सोने का मुखौटा लगाया जाता है, जिसे रात में हटा दिया जाता है। मंदिर के पास तारापीठ महाश्मशान है, जहां तांत्रिक साधना की परंपरा रही है। तारापीठ का संबंध प्रसिद्ध तांत्रिक साधक और मां तारा के भक्त बामाखेपा से भी है। उनकी समाधि और स्मृति मंदिर भी यहां स्थित है। ------------------------------ ये खबर भी पढ़ें… पांच बार के विधायक ने TMC ऑफिस में फांसी लगाई, विधानसभा डिप्टी स्पीकर भी रहे पश्चिम बंगाल विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर और पांच बार विधायक रहे आशीष बनर्जी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बीरभूम जिले के टीएमसी ऑफिस में उनका शव फांसी के फंदे से लटका मिला। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    महाकाल परिसर में भगदड़ जैसे हालात, 13 की तबीयत बिगड़ी:एसपी बोले- 40 हजार लोग कतार में, नागपंचमी पर ही खुलता है नागचंद्रेश्वर मंदिर
    Next Article
    भास्कर अपडेट्स:सिक्किम की वोटर लिस्ट पर दखल से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, 2002 ही रहेगा बेस ईयर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment