Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोवा में एक्टर अश्विन मुशरान ने बाइक को टक्कर मारी:भीड़ ने घेरा, हंगामा हुआ; नेता बोले- उनकी पत्नी ने मुझ पर थूका, बाद में पार्टी की

    46 minutes ago

    1

    0

    फैशन और लगे रहो मुन्नाभाई जैसी बड़ी फिल्मों में काम कर चुके एक्टर अश्विन मुशरान का गोवा से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें भीड़ ने उन्हें घेर लिया। दावा किया जा रहा है कि एक्टर की कार ने बाइक सवार पिता-बेटे को टक्कर मारी, जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गए। एक्सीडेंट के बाद विवाद खड़ा हुआ। सामने आए वीडियो में एक्टर भीड़ की नाराजगी के बीच बहस करते दिखे। वहां बीच-बचाव करने पहुंचे नेता ने दावा किया है कि एक्टर की पत्नी रेबेका ने उन पर थूका है। दैनिक भास्कर से बातचीत में एक्टर अश्विन ने कहा है कि मामले को गलत तरह पेश किया जा रहा है, वो जल्द ही इस पर बयान जारी करेंगे। घटना कथित तौर पर रविवार दोपहर करीब 12:30 बजे मडगांव के कुसमन, क्वेपेम इलाके में हुई। हादसे में बाइक सवार पिता को गंभीर चोटें आई हैं और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। सामने आए वीडियो में अश्विन मुशरान और उनकी पत्नी रेबेका को स्थानीय लोगों से बहस करते देखा जा सकता है। एक्टर अश्विन मुशरान ने दैनिक भास्कर से हादसे के वीडियो पर कहा है, ये मामला कुछ और है। मैं इस पर बयान जारी कर रहा हूं और जल्द ही इसे आपसे शेयर करूंगा। हादसे को लेकर अलग-अलग दावे घटनास्थल पर मौजूद लोगों के मुताबिक, 54 साल के अश्विन मुशरान गलत दिशा से आ रहे थे। इस दौरान उनकी गाड़ी टू-व्हीलर से टकरा गई। हालांकि, दुर्घटना की असल वजह और पूरा घटनाक्रम अभी साफ नहीं है। स्थानीय नेता अमोल कनेकर ने आरोप लगाया है कि हादसे के बाद एक्टर और उनकी पत्नी बिना घायलों की सुध लिए वहां से चले गए। वीडियो में अश्विन मुशरान और रेबेका बाइक सवार को दोषी ठहराते दिख रहे हैं। इसके बाद दोनों की स्थानीय लोगों के साथ बहस शुरू हो गई। बाइक सवार की हड्डी टूटकर कार में फंसी- नेता अमोल कनेकर ने हादसे के बाद अश्विन मुशरान के व्यवहार पर आपत्ति जताई। उन्होंने इन गोवा 24×7 से बात करते हुए दुर्घटना की गंभीरता के बारे में बताया। अमोल कनेकर का दावा है कि बाइक सवार को गंभीर चोटें आई हैं। उन्होंने कहा कि पीड़ित की हड्डी का एक टुकड़ा मुशरान की गाड़ी के ऊपर-दाहिनी ओर वाले टायर फेंडर में फंसा मिला। पत्नी पर थूकने का भी आरोप अमोल कनेकर ने कहा कि हादसे के बाद माफी मांगने के बजाय अश्विन मुशरान घटनास्थल पर मौजूद लोगों से बहस करने लगे। इसके बाद एक्टर कथित तौर पर एक पार्टी में शामिल होने के लिए चले गए। नेता का यह भी आरोप है कि बहस के दौरान अश्विन मुशरान की पत्नी रेबेका ने उन पर थूका। इस मामले में अभी तक पुलिस की ओर से कोई बयान नहीं आया है। अमोल कनेकर और मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि हादसे में गलती एक्टर की ही थी। फिलहाल, अश्विन मुशरान ने भी इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। फैशन, शहजादा जैसी कई फिल्मों में किया काम अश्विन मुशरान एक्टर और वॉइस-ओवर आर्टिस्ट हैं। वह फिल्म ‘क्विक गन मुरुगन’ में डॉ. जैंगो के रोल से चर्चा में आए थे। उन्होंने ‘लगे रहो मुन्ना भाई’, ‘फैशन’, ‘देसी बॉयज’, ‘मैं तेरा हीरो’ और ‘शहजादा’ जैसी फिल्मों में काम किया है। वह पिछले दिनों ‘हैप्पी पटेल’ में भी नजर आए थे। पिता कश्मीरी पंडित, मां ब्रिटिश महिला
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज में ईंट-पत्थर चले, 2 घायल:दो साल पुराने विवाद में लाठी-डंडे, सरिया, फरसा लेकर पहुंचे थे 15-20 लोग, FIR दर्ज
    Next Article
    लुधियाना के आरव को चाहिए 9 करोड़ का इंजेक्शन:2 साल उम्र, वजन सिर्फ 10Kg, चल नहीं पाता; सोनू सूद ने लोगों से मांगी मदद

    Related मनोरंजन Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment