Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पूर्व मंत्री बोले-बुलडोजर से मारने की धमकी मिली:सहारनपुर डॉ.धर्म सिंह सैनी बोले-जान को खतरा हुआ तो बेटा संभालेगा राजनीतिक विरासत

    44 minutes ago

    1

    0

    2027 के विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व मंत्री डॉ.धर्म सिंह सैनी के एक बयान ने सहारनपुर की सियासत में हलचल बढ़ा दी है। सैनी समाज के कार्यक्रम में धर्म सिंह सैनी ने अपनी जान को खतरा बताते हुए बुलडोजर से मारने की धमकी मिलने का दावा किया। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर जो बातें सामने आई हैं, उनके बारे में उनके बड़े भाई ने पहले ही खुलासा कर दिया है। उन्हें अलग से कुछ बताने की जरूरत नहीं है। धर्म सिंह सैनी ने कहा कि यदि आने वाले छह-सात महीनों में या उसके बाद उनके साथ किसी तरह का हादसा होता है तो उनकी राजनीतिक और सामाजिक जिम्मेदारी उनका बेटा संभालेगा। उन्होंने कहा कि उनका बेटा समाज की सेवा करेगा और विधायक या सांसद बनने के लिए राजनीति नहीं करेगा। मेरे साथ कुछ हुआ तो बेटा समाज की सेवा करेगा कार्यक्रम में धर्म सिंह सैनी ने भावुक अंदाज में कहा कि अगर उनके साथ कोई इस तरह का हादसा होता है तो उनकी राजनीतिक उत्तराधिकारी की जिम्मेदारी उनका बेटा जैश पुत्र धर्म सिंह सैनी संभालेगा। उन्होंने कहा कि बेटा विधायक या सांसद बनने के लिए नहीं, बल्कि समाज की सेवा को आगे बढ़ाने के लिए काम करेगा। उनके इस बयान को 2027 विधानसभा चुनाव से पहले उनकी राजनीतिक सक्रियता और मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों से जोड़कर देखा जा रहा है। पूर्व मंत्री डॉ.धर्म सिंह सैनी ने बुलडोजर और सोशल मीडिया से जुड़े घटनाक्रम का जिक्र करते हुए कहा कि उनके बड़े भाई सोशल मीडिया पर पहले ही इस मामले का खुलासा कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि वह खुद उस मामले का अलग से खुलासा नहीं करना चाहते। उन्होंने यह भी टिप्पणी की कि कुछ लोग छह साल का हिसाब भी नहीं जोड़ पाए और भावुक हो गए। पूर्व मंत्री के इस बयान में बुलडोजर से जान को खतरे की बात सामने आने के बाद कार्यक्रम में मौजूद लोगों के बीच भी चर्चा शुरू हो गई। पूर्व मंत्री डॉ.धर्म सिंह सैनी के बयान का दूसरा राजनीतिक पहलू भी महत्वपूर्ण है। उन्होंने सैनी समाज की राजनीतिक हिस्सेदारी बढ़ाने की मांग की। कहा कि सहारनपुर जिले में सैनी समाज की संख्या काफी अधिक है। पहले गंगोह और नकुड़ से समाज को दो टिकट मिलते थे। अब समाज आगामी विधानसभा चुनाव में सहारनपुर जिले से दो टिकट चाहता है। धर्म सिंह सैनी खुद भाजपा से नकुड़ विधानसभा सीट से टिकट की दावेदारी को लेकर सक्रिय हैं। हालांकि टिकट को लेकर उन्होंने कहा कि पार्टी हाईकमान जो उचित समझेगा, वही फैसला करेगा। उन्होंने कहा कि उनका काम संघर्ष करना और पार्टी को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि सैनी समाज धरना-प्रदर्शन और टकराव की राजनीति में विश्वास नहीं करता। समाज अपनी संख्या और एकजुटता के माध्यम से सरकार और पार्टी के उच्चाधिकारियों तक अपनी बात पहुंचाना चाहता है। उनकी मांग है कि सरकार और विधानसभा में समाज को पर्याप्त राजनीतिक हिस्सेदारी मिले। कार्यक्रम में धर्म सिंह सैनी ने समाज के युवाओं से नशे से दूर रहने और शिक्षा पर ध्यान देने की अपील की। उन्होंने कहा कि समाज के बेटे-बेटियां पढ़-लिखकर आईएएस समेत विभिन्न महत्वपूर्ण पदों तक पहुंच रहे हैं। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को नशे से बचाने और उन्हें शिक्षा के रास्ते पर आगे बढ़ाने का आग्रह किया। धर्म सिंह सैनी के बुलडोजर से मारने की धमकी और जान को खतरे के दावे ने कार्यक्रम को सीधे राजनीतिक चर्चा के केंद्र में ला दिया। इसके साथ ही 2027 में नकुड़ से भाजपा टिकट की उनकी दावेदारी और सैनी समाज के लिए दो विधानसभा टिकट की मांग ने सहारनपुर की चुनावी सियासत को गरमा दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ में ज्वेलरी शॉप से कान के झुमके चोरी:14 अगस्त को युवक ग्राहक बनकर आया, गहने लेकर बाइक से भागा
    Next Article
    कुशीनगर में घायल बेटे को अस्पताल से किया डिस्चार्ज:तमकुहीराज में एनएच पर हुए हादसे में पिता-पुत्र की हुई थी मौत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment