Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बंगाल में चुनाव बाद हिंसा, तृणमूल ऑफिस पर बुलडोजर चला:24 घंटों में 4 हत्याएं, इनमें भाजपा-TMC के 2-2 कार्यकर्ता; सुरक्षाबलों पर फायरिंग, 5 घायल

    9 hours ago

    1

    0

    पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा की घटनाएं शुरू हो गई हैं। कोलकाता के न्यू मार्केट में मंगलवार रात भीड़ ने TMC के पार्टी ऑफिस को बुलडोजर से गिरा दिया। उपद्रवियों ने आसपास की दुकानों को भी नुकसान पहुंचाया। TMC ने घटना का वीडियो शेयर करते हुए X पर लिखा- भाजपा का 'परिवर्तन' आ चुका है और वह बुलडोजर लेकर आया है। राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान अलग-अलग जगहों पर 4 लोगों की हत्या कर दी हई। इनमें भाजपा और TMC के 2-2 कार्यकर्ता हैं। भाजपा ने उत्तर 24 परगना के न्यू टाउन और हावड़ा के उदय नारायणपुर में TMC पर अपने दो कार्यकर्ताओं की हत्या का आरोप लगाया। TMC ने भी आरोप लगाया है कि कोलकाता के बेलेघाटा और बीरभूम के नानूर में उसके दो पार्टी सदस्यों की हत्या कर दी गई। संदेशखाली में सुरक्षाबलों पर फायरिंग, बम से भरा बैग मिला नॉर्थ 24 परगना जिले के संदेशखाली स्थित बामनघेरी इलाके में मंगलवार रात गश्त कर रही पुलिस और केंद्रीय बलों पर हमला हुआ। उपद्रवियों ने फायरिंग की, जिसमें पांच सुरक्षाकर्मी घायल हो गए।घायलों में नाजाट थाने के ऑफिसर इन-चार्ज, एक कांस्टेबल, एक महिला पुलिसकर्मी और केंद्रीय बलों के दो जवान शामिल हैं। हिंसा के बाद की तस्वीरें… तमिलनाडु में TVK के कांग्रेस या AIADMK से गठबंधन पर संशय इधर, तमिलनाडु में TVK चीफ विजय आज राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश कर सकते हैं। हालांकि, पार्टी किससे गठबंधन करेगी, इसको लेकर संशय बना हुआ है। कांग्रेस ऑफिशियल तौर पर विजय को समर्थन देने का ऐलान कर चुकी है। लेकिन TVK और AIADMK के बीच भी गठबंधन को लेकर अटकलें तेज हैं। TVK नेता एन. आनंद ने बुधवार सुबह AIADMK चीफ एडप्पादी के. पलानीस्वामी से उनके चेन्नई स्थित आवास पर मुलाकात की थी। 234 सदस्यीय विधानसभा में TVK ने 108 सीटें जीती हैं। सरकार बनाने के लिए 118 विधायक चाहिए। विजय दो सीटों पर जीते हैं, इसलिए एक सीट छोड़नी होगी, यानी TVK के पास 107 सीटें ही रहेंगी। कुल सीटें 233 हो जाएंगी, लेकिन बहुमत साबित करने का आंकड़ा 118 ही रहेगा। ऐसे में TVK को 11 विधायक और चाहिए। TVK ने बुधवार को अपने सभी नवनिर्वाचित विधायकों को महाबलीपुरम के चेंगलपट्टू स्थित फोर पॉइंट्स नाम के रिसॉर्ट में शिफ्ट कर दिया है। असम-पुडुचेरी में NDA, केरलम में कांग्रेस; तमिलनाडु में TVK जीती पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरलम और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के रिजल्ट 4 मई को आए थे। असम और पुडुचेरी में NDA ने सरकार में वापसी की है। बंगाल, तमिलनाडु और केरलम में सरकारें बदल गईं। तमिलनाडु में विजय की 2 साल पुरानी पार्टी TVK ने सबसे ज्यादा सीटें लाकर चौंका दिया। 59 साल में पहली बार राज्य में ऐसी सरकार बनने जा रही है, जिसमें DMK या AIADMK नहीं होगी। दो मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और एमके स्टालिन अपनी सीट से चुनाव हार गए। पूरी खबर पढ़ें… 5 राज्यों में चुनाव के बाद राजनीतिक हलचल से जुड़े अपडेट्स नीचे पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर इंडिगो फ़्लाइट में हड़कंप! पावर बैंक फटने से लगी आग, इमरजेंसी एग्ज़िट से कूदे यात्री
    Next Article
    सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़कर 37 होगी:कैबिनेट ने प्रस्ताव को मंजूरी दी, संसद के अगले सत्र में बिल पेश होगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment