Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बंगाल में मंत्रियों को विभाग बांटे:गृह मंत्रालय सुवेंदु ने रखा; दिलीप घोष को पंचायतीराज, अग्निमित्रा को महिला–बाल विकास, निषिथ को युवा कल्याण विभाग दिया

    15 hours ago

    1

    0

    पश्चिम बंगाल में भाजपा की नई सरकार में सोमवार को मंत्रालयों का बंटवारा किया गया है। PTI के मुताबिक, निषिथ प्रमाणिक को उत्तर बंगाल विकास, खेल और युवा कल्याण मंत्रालय सौंपा गया है। दिलीप घोष को ग्रामीण विकास, पशु संसाधन विकास, कृषि विपणन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अग्निमित्रा पॉल को महिला एवं बाल विकास, समाज कल्याण, नगर निकाय विभाग दिए गए हैं। अशोक कीर्तनिया को खाद्य एवं आपूर्ति, सहकारिता मंत्रालय दिया गया है। क्षुदिराम टूडू को जनजातीय विकास, पिछड़ा वर्ग कल्याण, अल्पसंख्यक मामले और मदरसा शिक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सीएम सुवेंदु अधिकारी गृह मंत्रालय समेत अन्य सभी मंत्रालयों को संभालेंगे। बंगाल के चीफ सेक्रेटरी बने मनोज कुमार अग्रवाल पश्चिम बंगाल सरकार ने IAS अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल को राज्य का नया चीफ सेक्रेटरी नियुक्त किया है। यह आदेश 11 मई 2026 को जारी हुआ और अगले आदेश तक लागू रहेगा। अग्रवाल फिलहाल चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर और होम एंड हिल अफेयर्स विभाग में अतिरिक्त मुख्य सचिव हैं। सरकार ने कहा कि यह फैसला सार्वजनिक सेवा के हित में लिया गया है। उन्हें तुरंत नया कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं। बंगाल का मंत्रिमंडल बंगाल में रिजल्ट के बाद से चार दिनों का घटनाक्रम… 4 मई: बंगाल में पहली बार भाजपा जीती 4 मई को 293 सीटों के नतीजे आए। भाजपा को 207 सीटें मिलीं। TMC सिर्फ 80 पर सिमट गई। राज्य में कुल 294 विधानसभा सीट हैं, एक सीट फालता पर 21 मई को दोबारा मतदान होगा। रिजल्ट 24 मई को आएगा। पूरी खबर पढ़ें… 5 मई: ममता बोलीं- इस्तीफा नहीं दूंगी ममता बनर्जी ने कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा- मैं CM पद से इस्तीफा नहीं दूंगी। हम जनादेश से नहीं, साजिश से हारे हैं। इसलिए इस्तीफा देने राजभवन नहीं जाऊंगी। ममता ने आगे कहा- चुनाव आयोग ने भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं। पूरी खबर पढ़ें… 6 मई: सुवेंदु के PA की गोली मारकर हत्या कोलकाता के पास मध्यमग्राम में सुवेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वे स्कॉर्पियो पर सवार थे। एक कार उनकी गाड़ी के सामने खड़ी हो गई। इसी बीच बाइक पर आए हमलावरों ने 6 से 10 राउंड फायरिंग की। पूरी खबर पढ़ें… 7 मई: बंगाल गवर्नर ने विधानसभा भंग की बंगाल के राज्यपाल आरएन रवि ने विधानसभा भंग कर दी। लोकभवन से गुरुवार शाम को इसका नोटिफिकेशन जारी हुआ। इसका मतलब है कि ममता कैबिनेट के किसी भी मंत्री के पास अब कोई पावर नहीं रहेगी। पूरी खबर पढ़ें… 8 मई: सुवेंदु ने राज्यपाल से मिले, सरकार बनाने का दावा पेश सुवेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के नए सीएम होंगे। कोलकाता में कन्वेंशन सेंटर में आयोजित विधायक दल की बैठक में उन्हें नेता चुना गया। बैठक के बाद अमित शाह ने उनके नाम का ऐलान किया। पूरी खबर पढ़ें… 9 मई: सुवेंदु बंगाल में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी शनिवार को पश्चिम बंगाल में BJP के पहले मुख्यमंत्री बन गए। सुवेंदु ने बांग्ला में ईश्वर के नाम की शपथ ली। शपथ के बाद उन्होंने प्रधानमंत्री को झुककर प्रणाम किया। सुवेंदु के साथ 5 और विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुप्रीम कोर्ट ने पेंडिंग जमानत याचिकाओं को लेकर सुझाव दिए:कहा- हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई के लिए ऑटोमैटिक लिस्टिंग सिस्टम बने, तय समय में फैसला हो
    Next Article
    नेशनल टेक्नोलॉजी डे:AI सिर्फ चैटबॉट नहीं, यह खेत-स्कूल-अस्पताल तक पहुंच रहा; 3 IIT डायरेक्टर्स और भाषिनी CEO से जानें देश के टेक्नोलॉजी मिशन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment