Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बंगाल में पहली बार भाजपा सरकार, 206 सीटें जीतीं:TMC को 81 मिलीं, 134 सीटों का नुकसान; ममता भवानीपुर से हारीं

    21 hours ago

    2

    0

    बंगाल की 293 सीटों के नतीजे आ गए। भाजपा राज्य में पहली बार सरकार बनाने जा रही है। बीजेपी को 206 सीटें मिलीं। वहीं ममता की पार्टी TMC सिर्फ 81 पर सिमट गई। 2021 विधानसभा चुनाव की तुलना में TMC को 134 सीटों का नुकसान हुआ है। कांग्रेस के खाते में 2 सीट आईं, वहीं दो सीटें हुमायूं कबीर की पार्टी आम जनता उन्नयन पार्टी ने जीतीं। दो अन्य के खाते में आईं। भवानीपुर से सुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को 15,114 वोटों से हराया। सुवेंदु के खिलाफ यह उनकी लगातार दूसरी हार है। 2021 विधानसभा चुनाव में सुवेंदु नंदीग्राम से ममता के खिलाफ जीते थे। बंगाल में कुल 294 विधानसभा सीट हैं, एक सीट फालता पर 21 मई को दोबारा मतदान होगा। रिजल्ट 24 मई को आएगा। बंगाल का बदलता चुनावी नक्शा 11 राज्यों में भाजपा बहुमत में, 12 राज्यों में सरकार में शामिल TMC के मुकाबले भाजपा का वोट शेयर 5% ज्यादा 2026 विधानसभा चुनाव में भाजपा का वोट शेयर 45.84% रहा। यह TMC के वोट शेयर 40.80% से 5% ज्यादा है। जबकि दोनों पार्टी की सीटों में करीब 125 का अंतर आया। भाजपा कार्यकताओं के जश्न की 3 तस्वीरें… बंगाल चुनाव रिजल्ट से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…
    Click here to Read more
    Prev Article
    MSME के तहत कौन से क्षेत्र आते हैं? देखें लिस्ट और जानें एमएसएमई लोन कैसे करता है काम
    Next Article
    तमिलनाडु में विजय की पार्टी 107 सीटें जीतीं:असम में तीसरी बार भाजपा; केरलम में 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी, पुडुचेरी में NDA सरकार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment