Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मंत्री ओपी-राजभर के गनर युवती ने किया युवती से रेप:4 साल में 2 बार प्रेगनेंट, शादी का झांसा देकर कराया गर्भपात; लाखों रुपये भी ऐंठे

    1 hour ago

    1

    0

    यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर के गनर प्रशांत राय को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। प्रशांत पर युवती से लगातार चार साल तक दुष्कर्म और गर्भपात कराने का आरोप है। सिपाही किराए पर कमरा लेकर उसके साथ रहता था। गर्भवती होने पर उसका गर्भपात कराया और शादी का झांसा देकर फिर उसे गर्भवती कर दिया। चार साल में युवती से अलग-अलग मौके पर हजारों रुपए भी लिए और उसके साथ कई बार मारपीट और जानलेवा हमले भी किए। युवती के साथ लगातार संबंधों के बावजूद सिपाही ने अपनी शादी तय कर ली और गुपचुप तरीके से 25 अप्रैल को इलाहाबाद में शादी रचा ली। शादी समारोह के लिए अवकाश लेकर जाने के बावजूद युवती के संपर्क में रहा। सोशल मीडिया के दोस्त के जरिए जब युवती को फोटो मिला तो सिपाही प्रशांत राय से सवाल किए। युवती को फिर झांसा देने और उसके साथ ही रहने की बात करने लगा, इसके बाद पीड़िता ने सारनाथ थाने पहुंचकर तहरीर दी और आरोपी सिपाही के खिलाफ केस दर्ज कराया। पहले जानिए पूरा मामला… मिर्जापुर के ड्रमंडगंज चंद्रगढ़ निवासी प्रशान्त राय पुत्र त्रिलोक नारायण राय ने 8 साल पहले पुलिस ज्वाइन किया और उसकी वर्तमान तैनाती गाजीपुर में है। गाजीपुर पुलिस लाइंस और कई थानों में तैनाती के बाद उसे कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर का गनर बनाया गया। वाराणसी के सारनाथ के बेनीपुर में आरोपी सिपाही ने एक कमरा किराए पर लिया और ओपी राजभर के साथ गनर बनकर चलने लगा। नौकरी के दौरान अजगरा थाना क्षेत्र की एक युवती से उसका प्रेम संबंध हो गया, युवती से नंबर का आदान प्रदान हुआ तो बातें भी शुरू हो गई। इसके बाद प्रशांत राय बहाने से उसके घर आने जाने लगा लेकिन गैर जाति होने के कारण युवती के परिजनों को कम पंसद था, वहीं यादव बाहुल्य क्षेत्र में चर्चाएं भी बढ़ने लगी। परिजनों की आपत्ति के बाद युवती सारनाथ क्षेत्र में युवक के कमरे पर रहने लगी। युवती का आरोप है सिपाही प्रशांत राय के साथ चार साल से उसका संबंध है। उसके साथ 2 साल से पत्नी के तौर पर रह रही थी और दो बार गर्भवती हुई। छह महीने पहले गर्भवती हुई तो सिपाही पहले मिर्जापुर ले गया फिर गर्भपात के दबाव बनाया। उसका कहना था कि बिना शादी मां बनने पर बात बिगड़ जाएगी, इस गर्भपात के बाद कुछ दिन अनबन रही फिर युवती दो महीने पहले गर्भवती हो गई। इस दौरान प्रशांत ने अपनी शादी तय कर ली और युवती के मां बनने के बाद प्रयागराज में दूसरी युवती से शादी रचा ली। तस्वीरें मिली तो शादी का खुलासा, फिर थाने पहुंची रेप पीड़िता 1 मई को सोशल मीडिया फोटो के जरिए जब युवती को इसकी जानकारी हुई तो उसने प्रशांत को फोन किया लेकिन वह गोलमोल जवाब देता रहा। वह सारे मामले में परिस्थितियों और पारिवारिक दबाव की बात कहता रहा। इसके बाद सारनाथ आकर मामला समझाने का वादा किया। उधर, पीड़िता ने सोमवार 4 मई को सारनाथ थाने पहुंचकर पूरा मामला बताया और तहरीर देकर आरोपी सिपाही पर कार्रवाई की मांग की। इसके बाद पुलिस ने जांच करते हुए सिपाही को थाने पर बुलाया। वह अपने बड़े भाई कमल नारायण राय के साथ थाना सारनाथ पहुंचा। पुलिस ने मामले में सिपाही से सवाल किए साथ ही युवती के साथ खिंचाए फोटो भी दिखाए। पुलिस टीम की पूछताछ में वह उलझ गया और पूरे मामले पर अपनी भूमिका कबूल की। इसके बाद पुलिस ने सीडीआर के साक्ष्य भी रखे और बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। थाने से पुलिस कमिश्नर और संबंधित जिले में आरोपी सिपाही के निलंबन और विभागीय कार्रवाई के लिए पत्र भेजा गया है। वहीं पुलिस पूरे मामले में जांच कर रही है। शादी की छुट्‌टी लेकर गया था घर सारनाथ थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी सिपाही पिछले कुछ दिनों से अवकाश पर था और अपनी शादी के लिए छुट्‌टी लेकर मिर्जापुर घर गया था। इसकी शादी का पूरा समारोह 25 अप्रैल को प्रयागराज में आयोजित किया गया था। अब इसकी तैनाती लाइन में है। शादी की छुटटी लेने के लिए सिपाही ने कुछ दिन पहले लाइन में आमद कराई थी, जिसके बाद आरआई ने कैबिनेट मंत्री के बाद अस्थायी रूप से दूसरा गनर भेज दिया, फिर वापसी नहीं हुई तो गनर की सशस्त्र रवानगी भी नहीं हुई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी में 6 वर्षीय मासूम के अपहरण-दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार:रेप की कोशिश के बाद 70 फिट गहरे कुएं में फेंका, सिर में गहरे घाव
    Next Article
    तीर्थ पुरोहित पर फायरिंग, चार गोलियां मारीं:प्रयागराज में दो बाइकों से पहुंचे चार नकाबपोश बदमाशों ने बरसाईं गोलियां

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment