Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बंगाल सहित अन्य राज्यों में बीजेपी को बहुमत का रुझान:बलिया में कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर और मिठाई खिलाकर मनाया जश्न

    1 hour ago

    1

    0

    पश्चिम बंगाल सहित तीन राज्यों के चुनावी रुझानों में भारतीय जनता पार्टी को मिल रहे बहुमत को लेकर बलिया के बीजेपी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने अपनी खुशी का इजहार किया। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के कैंप कार्यालय पर भाजपा कार्यकर्ता जुटे। परिवहन मंत्री के अनुज धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जमकर पटाखे फोड़े और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई। यह जश्न विशेष रूप से पश्चिम बंगाल में भाजपा को मिल रहे बहुमत के रुझानों को लेकर था। इस अवसर पर धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि जनसंघ के संस्थापक स्व. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का सपना आज साकार हुआ है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और लाखों कार्यकर्ताओं की मेहनत को इस सफलता का श्रेय दिया। उधर, बीजेपी के जिला कार्यालय पर राज्यसभा सांसद नीरज शेखर ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि बंगाल और असम की जीत सनातन संस्कृति और राम राज्य के अश्वमेध का घोड़ा है, जो देश की जनता के भारतीय जनता पार्टी पर अटूट विश्वास को प्रमाणित करता है। नीरज शेखर ने आगे कहा कि पूरब से पश्चिम तक, उत्तर से दक्षिण तक पूरा देश केसरिया रंग में रंगा दिखाई दे रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास' के नेतृत्व में बंगाल की जनता द्वारा ममता सरकार के 'गुंडाराज' के खिलाफ ऐतिहासिक मतदान करने की बात कही। जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा ने कहा कि बंगाल और असम की जीत भारतीय जनता पार्टी के हर कार्यकर्ता की जीत है। पार्टी की इस ऐतिहासिक जीत पर जिला कार्यालय पर उपस्थित बीजेपी कार्यकर्ताओं को मिष्ठान खिलाया गया और आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया गया। इस मौके पर देवेंद्र यादव, आलोक शुक्ला, संजीव डंपू, आलोक सिंह, विजय गुप्ता, माधव प्रसाद, आशुतोष सिंह, आशीष सिंह, विश्वजीत तिवारी, पंकज सिंह, राणा कुणाल, गोपाल सिंह, डॉ. धर्मेंद्र सिंह, संजीव सिंह सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भाजपा की जीत को लेकर आजमगढ़ में बंटी मिठाई:जिलाध्यक्ष बोले, बंगाल में अत्याचार और आतंक का किला ढहा
    Next Article
    आशा कार्यकर्ताओं का छह माह से मानदेय बकाया:सहारनपुर में डीएम से स्थायी वेतन और तुरंत भुगतान की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment