Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बेंगलुरु में इंजीनियर ने चाकू मारकर माता-पिता की हत्या की:स्टार्टअप के लिए पैसे देने से इनकार किया था; पिता रिटायर्ड नेवी अफसर, मां डेंटिस्ट थी

    5 hours ago

    1

    0

    बेंगलुरु में 33 साल के सॉफ्टवेयर इंजिनीयर ने चाकू मारकर अपने माता-पिता की हत्या कर दी। घटना बुधवार सुबह करीब 7:30 बजे की है। आरोपी का नाम रोहन चंद्र भट्ट है। पुलिस के मुताबिक आरोपी रोहन ने स्टार्टअप के लिए माता-पिता से पैसे मांगे थे। मना करने पर उसने दोनों को चाकू से मार डाला। मृतकों की पहचान रिटायर्ड नेवी कैप्टन नवीन चंद्र भट्ट(60) और उनकी पत्नी डॉ. श्यामला भट्ट(55) जो कि पेशे से डेंटिस्ट थीं, के रूप में हुई है। हमले के बाद आरोपी दोनों को मणिपाल अस्पताल लेकर गया। जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। आरोपी पर हत्या का केस दर्ज घटना के बाद अस्पताल की डॉक्टर माधवी नायर ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करवाया है। वे उसी अपार्टमेंट में रहती हैं। पुलिस ने आरोपी रोहन को मौके से ही हिरासत में ले लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा। दंपति की एक बेटी अमेरिका में रह रही दंपति की एक बेटी भी है जो कि अमेरिका में रहती है। उसके पहुंचने के बाद ही शवों का पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं… 12 जनवरी 2026: संबंध बनाने से इनकार करने पर सॉफ्टवेयर इंजीनियर की हत्या:18 साल का पड़ोसी आरोपी निकला, बेंगलुरु में 9 दिन पहले फ्लैट में शव मिला था कर्नाटक के बेंगलुरु में 3 जनवरी को सॉफ्टवेयर इंजीनियर शर्मिला डीके (34) की हत्या हुई थी। युवती ने पड़ोसी आरोपी कर्नल कुरई (18) से शारीरिक संबंध मनाने से इनकार किया था। इसलिए उसने युवती की हत्या की थी। पूरी खबर पढ़ें… 24 दिसंबर 2025: बेंगलुरु में इंजीनियर ने बैंक मैनेजर पत्नी को गोली मारी:मौत, थाने में सरेंडर; अफेयर का शक था, IT कंपनी से नौकरी छोड़कर नजर रखता था बेंगलुरु में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने पत्नी की सड़क पर गोली मारकर हत्या कर दी। फिर खुद जाकर थाने में सरेंडर कर दिया। पुलिस जांच के मुताबिक, पति को पत्नी के अफेयर का शक था। इसको लेकर पिछले काफी समय से उनकी लड़ाई चल रही थी। पूरी खबर पढें… 1 सितंबर 2025: बेंगलुरु में लिव-इन पार्टनर को जिंदा जलाया:आरोपी ने सिग्नल पर कार रुकवाकर पेट्रोल छिड़का, महिला भागी तो पीछा किया, और फ्यूल डालकर आग लगाई आरोपी ने पहले कार सवार लिव-इन पार्टनर का पीछा किया। फिर सिग्नल पर गाड़ी रुकवाकर पेट्रोल छिड़क दिया। कार में कुल तीन लोग सवार थे। महिला कार से निकलकर भागी तो आरोपी ने उसका पीछा किया। उस पर और पेट्रोल डाला और लाइटर से उसे आग लगा दी। महिला 60 फीसदी झुलस चुकी थी। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पूरी खबर पढ़े…
    Click here to Read more
    Prev Article
    मोदी कल नए ऑफिस में शिफ्ट होंगे:सेवा तीर्थ के साथ कर्तव्य भवन 1-2 का उद्घाटन; नॉर्थ-साउथ ब्लॉक से सभी मंत्रालय भी हटेंगे
    Next Article
    चाहत संग झगड़ा करना खानजादी को पड़ा भारी, जीरो वोट से हुई शो से बाहर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment