Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मोदी कल नए ऑफिस में शिफ्ट होंगे:सेवा तीर्थ के साथ कर्तव्य भवन 1-2 का उद्घाटन; नॉर्थ-साउथ ब्लॉक से सभी मंत्रालय भी हटेंगे

    3 hours ago

    1

    0

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 फरवरी को दोपहर करीब 1:30 बजे नए प्रधानमंत्री ऑफिस ‘सेवा तीर्थ’ के नाम का अनावरण करेंगे। इसके बाद शाम करीब 6 बजे सेवा तीर्थ और कर्तव्य भवन-1 और 2 का उद्घाटन करेंगे। फिर PM एक सार्वजनिक कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। न्यूज एजेंसी ANI के अनुसार, नई दिल्ली में शुक्रवार को सेक्रेटेरिएट बिल्डिंग स्थित साउथ ब्लॉक में PMO का आखिरी दिन होगा। सेवा तीर्थ में शिफ्ट होने से पहले प्रधानमंत्री मोदी यहां केंद्रीय कैबिनेट की विशेष बैठक की अध्यक्षता करेंगे। कैबिनेट की यह बैठक शुक्रवार शाम 4 बजे तय है। अधिकारियों के मुताबिक, यह ब्रिटिश काल के सेक्रेटेरिएट बिल्डिंग में आखिरी बैठक होगी। इसे 1900 के शुरुआती दशक में ब्रिटिश वास्तुकार हरबर्ट बेकर ने ब्रिटिश शासन की जरूरतों के मुताबिक डिजाइन किया था। इसके साथ ही 1921 से सत्ता का केंद्र रहे नॉर्थ और साउथ ब्लॉक से सरकारी विभागों का दौर खत्म हो जाएगा। इन दोनों इमारतों को देश की सत्ता का केंद्र माना जाता रहा है। कर्तव्य भवन-1 और 2 में केंद्र सरकार के मंत्रालयों के ऑफिस होंगे। पिछले महीने नए PMO का नाम बदला गया था निर्माण के दौरान PM के नए ऑफिस का नाम एग्जीक्यूटिव एन्क्लेव रखा गया था, लेकिन बाद में इसका नाम सेवा तीर्थ रखा गया। इसका मतलब सेवा का स्थान है। सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत नया संसद भवन और उपराष्ट्रपति एन्क्लेव पहले ही तैयार हो चुके हैं। आठ में से 3 नए मंत्रालय भवन भी तैयार हो चुके हैं। सेवा तीर्थ कॉम्पलेक्स में तीन इमारतें हैं। सेवा तीर्थ-1 में प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO), सेवा तीर्थ-2 में कैबिनेट सचिवालय और सेवा तीर्थ-3 में राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल का ऑफिस है। सेवा तीर्थ में क्या-क्या होगा? अब जानिए क्या है सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट? सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट में री डेवलपमेंट-कंस्ट्रक्शन शामिल सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत राष्ट्रपति भवन से लेकर इंडिया गेट तक कई इमारतों का री डेवलपमेंट और कंस्ट्रक्शन शामिल है। इसमें नया संसद भवन, मंत्रालय के कार्यालयों के लिए केंद्रीय सचिवालय, प्रधानमंत्री आवास, उप-राष्ट्रपति आवास का निर्माण किया जाना है। सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट की घोषणा सितंबर, 2019 में हुई थी। 10 दिसंबर, 2020 को PM मोदी ने प्रोजेक्ट की आधारशिला रखी थी। सरकार ने पूरे प्रोजेक्ट के लिए 20 हजार करोड़ रुपए का बजट रखा है। कर्तव्य पथ के दोनों तरफ के इलाके को सेंट्रल विस्टा कहते हैं। गृह मंत्रालय नॉर्थ ब्लॉक से शिफ्ट हो रहा सितंबर, 2025 में बताया गया था कि केंद्रीय गृह मंत्रालय का पता रायसीना हिल्स, नॉर्थ ब्लॉक से जल्द ही बदलने वाला है। इसे जनपथ में बनी कॉमन सेंट्रल सेक्रेटेरिएट (CCS) बिल्डिंग में शिफ्ट किया जा रहा है। इसकी प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। सेंट्रल विस्टा री डेवलपमेंट प्रोजेक्ट के तहत सभी मंत्रालयों के लिए कर्तव्य पथ पर 10 ऑफिस बिल्डिंग और एक कन्वेंशन सेंटर समेत CCS बनना है। इनमें से तीन बिल्डिंग लगभग बन चुकी हैं। सभी ऑफिस शिफ्ट होने के बाद दोनों ब्लॉकों को 'युगे युगीन भारत राष्ट्रीय संग्रहालय'में बदल दिया जाएगा। इसमें करीब 25 से 30 हजार कलाकृतियां प्रदर्शित की जाएंगी। यह दुनिया के सबसे बड़े म्यूजियम्स में से एक होने की संभावना है। करीब 90 सालों से देश का गृह मंत्रालय नॉर्थ ब्लॉक से ही संचालित हो रहा था। पूरी खबर पढ़ें... ............................ केंद्रीय इमारतों से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें.. मोदी बोले- मंत्रालयों के लिए ₹1500 करोड़ किराया चुका रही सरकार, कर्तव्य भवन से यह परेशानी दूर होगी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सितंबर में दिल्ली में कर्तव्य पथ पर कर्तव्य भवन-03 बिल्डिंग का उद्घाटन किया था। उन्होंने कहा था कि कर्तव्य भवन में विकसित भारत की नीतियां बनेंगी। ये सिर्फ इमारत नहीं, करोड़ों लोगों के सपनों को साकार करने की भूमि है। पीएम ने कर्तव्य भवन की जरूरत के बारे में बताया था कि 100 सालों से होम मिनिस्ट्री एक ही बिल्डिंग में है। कुछ मंत्रालय किराए की बिल्डिंग में हैं। सालाना 1500 करोड़ रुपए रेंट देना पड़ता है। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    Bangladesh में छिटपुट हिंसा के बीच मतदान, BNP-Jamaat के बीच कड़ी टक्कर, शाम से शुरू हो जायेगी मतगणना
    Next Article
    बेंगलुरु में इंजीनियर ने चाकू मारकर माता-पिता की हत्या की:स्टार्टअप के लिए पैसे देने से इनकार किया था; पिता रिटायर्ड नेवी अफसर, मां डेंटिस्ट थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment