Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बांग्लादेशी मंत्री बोले- दिसंबर में सर्दी आएगी, हसीना नहीं:अवामी लीग के बंद का आज पहला दिन; हिंसा रोकने के लिए 4000 सैनिक तैनात

    19 hours ago

    1

    0

    बांग्लादेश में पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की वापसी को लेकर सियासी तनाव बढ़ गया है। हसीना ने 16 दिसंबर को देश लौटने की बात कही है। इस पर विदेश राज्य मंत्री हुमायूं कबीर ने तंज कसते हुए कहा कि दिसंबर में सिर्फ सर्दी आएगी, हसीना नहीं। दूसरी ओर, हसीना के गृह जिले गोपालगंज में हालात सामान्य नहीं हुए हैं। इस बीच हसीना की पार्टी अवामी लीग ने 27 और 28 नवंबर को देशभर में लॉकडाउन का ऐलान किया है। हिंसा रोकने के लिए सरकार ने करीब 4000 जवानों को राजधानी ढाका समेत 6 जिले में तैनात किया है। अवामी लीग की 8 मांगें, दो दिन लॉकडाउन का ऐलान शेख हसीना की वापसी की घोषणा के बाद अवामी लीग ने सरकार के खिलाफ आंदोलन तेज कर दिया है। पार्टी ने 27 और 28 नवंबर को देशव्यापी लॉकडाउन का ऐलान किया है। इसके जरिए वह सरकार पर अपनी मांगें मानने का दबाव बनाना चाहती है। पार्टी की 8 प्रमुख मांगें हैं: हिंसा के बाद गोपालगंज को मिलने वाला पैसा रोका गोपालगंज शेख हसीना का गृह जिला है। यह उनके परिवार और अवामी लीग का मजबूत राजनीतिक गढ़ रहा है। यहां 15 नवंबर को अवामी लीग के सैकड़ों समर्थकों ने प्रदर्शन किया था। इस दौरान सरकारी इमारतों, पुलिस ठिकानों और BNP नेताओं की संपत्तियों को निशाना बनाया गया। कई जगह आगजनी और तोड़फोड़ भी हुई। इसके बाद तारिक रहमान की सरकार ने जिले की स्थानीय निकायों को मिलने वाली आर्थिक मदद रोकने का फैसला किया। ढाका के अखबार प्रोथोम आलो की 25 नवंबर की रिपोर्ट के मुताबिक, सरकार ने जिला परिषद, उपजिला परिषद, नगरपालिकाओं और यूनियन परिषदों को मिलने वाली आर्थिक मदद की तीसरी किस्त रोक दी है। यह रकम जनवरी से मार्च 2027 के बीच दी जानी थी। आमतौर पर इन स्थानीय निकायों को साल में चार किस्तों में पैसा मिलता है। इसके अलावा, बीबीसी के मुताबिक, गोपालगंज के विकास कार्यों के लिए पहले से मंजूर करीब 5 अरब टका की रकम भी रोक दी गई है। इस फैसले का असर जिले के विकास कार्यों पर पड़ सकता है। हालांकि, सरकार ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि आर्थिक मदद कब बहाल की जाएगी। 16 दिसंबर को भारत से लौटना चाहती हैं हसीना शेख हसीना ने 16 दिसंबर को बांग्लादेश लौटने की इच्छा जताई है। रॉयटर्स के मुताबिक, उनके प्रवक्ता सैयद मोजम्मेल अली ने बताया कि हसीना दिल्ली से सरकारी विमान सेवा बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट से ढाका लौटना चाहती हैं। उन्होंने तारिक रहमान सरकार से उनके लिए विमान की व्यवस्था करने की मांग भी की है। 16 दिसंबर बांग्लादेश का विजय दिवस है। 1971 में इसी दिन पाकिस्तानी सेना ने भारतीय सेना और मुक्ति वाहिनी के सामने आत्मसमर्पण किया था। इसके साथ ही बांग्लादेश की आजादी की लड़ाई खत्म हुई थी। मुक्ति वाहिनी उन लोगों का संगठन था, जिन्होंने पाकिस्तान से आजादी के लिए संघर्ष किया था। हालांकि, बांग्लादेश सरकार हसीना की सामान्य वापसी के पक्ष में नहीं है। विदेश राज्य मंत्री हुमायूं कबीर ने 26 नवंबर को कहा कि अगर हसीना वापस आती हैं तो उन्हें भारत के साथ प्रत्यर्पण संधि के तहत लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि हसीना को हथकड़ी लगाकर या कड़ी निगरानी में ही वापस लाया जा सकता है। हसीना के खिलाफ बांग्लादेश में गंभीर आपराधिक मामले भी चल रहे हैं। उन्हें मानवता के खिलाफ अपराध के मामले में उनकी गैरमौजूदगी में मौत की सजा सुनाई जा चुकी है। हसीना इस फैसले को खारिज करती हैं और इसके खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ने की बात कह चुकी हैं। अगस्त 2024 में देश छोड़कर भारत आई थीं हसीना शेख हसीना करीब 15 साल तक बांग्लादेश की प्रधानमंत्री रहीं। अगस्त 2024 में छात्र आंदोलन और सरकार विरोधी प्रदर्शनों के बाद उन्हें सत्ता छोड़नी पड़ी थी। 5 अगस्त 2024 को वह हेलिकॉप्टर से बांग्लादेश छोड़कर भारत आ गई थीं। उनके सत्ता से हटने के बाद देश में अंतरिम सरकार बनी थी। बाद में हुए चुनाव के बाद तारिक रहमान के नेतृत्व में BNP की सरकार सत्ता में आई। हसीना के देश छोड़ने के बाद अवामी लीग पर राजनीतिक गतिविधियों में शामिल होने की रोक लगा दी गई। पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामले दर्ज किए गए और कई को गिरफ्तार भी किया गया। अब हसीना की वापसी की घोषणा के बाद पार्टी फिर से सड़कों पर अपनी ताकत दिखाने की कोशिश कर रही है। गोपालगंज में हुई हिंसा और देशव्यापी लॉकडाउन के ऐलान ने सरकार के सामने कानून-व्यवस्था की चुनौती बढ़ा दी है। फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या हसीना 16 दिसंबर को बांग्लादेश लौट पाएंगी और क्या उनकी वापसी से पहले अवामी लीग देश में अपना राजनीतिक आंदोलन तेज कर पाएगी। शेख हसीना गूगल पर ट्रेंड कर रही हैं… सोर्स- गूगल ट्रेंड्स
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमेरिका में तूफान से 9 लाख घरों की बिजली गुल:1800 फ्लाइट्स लेट, 400 रद्द; 14 साल में पानी सबसे ऊंचे लेवल पर पहुंचने का अनुमान
    Next Article
    यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल, 28 IPS के ट्रांसफर:4 कमिश्नर, 2 SSP बदले; मोहित अग्रवाल को प्रयागराज, लक्ष्मी सिंह को गाजियाबाद भेजा

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment