Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमेरिका में तूफान से 9 लाख घरों की बिजली गुल:1800 फ्लाइट्स लेट, 400 रद्द; 14 साल में पानी सबसे ऊंचे लेवल पर पहुंचने का अनुमान

    18 hours ago

    1

    0

    अमेरिका में तूफान से तेज हवाओं और भारी बारिश के कारण 9 लाख से ज्यादा घरों की बिजली गुल हो गई। वहीं, 1800 फ्लाइट्स लेट हुईं और 400 से ज्यादा उड़ानें रद्द करनी पड़ीं। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि समुद्र का जलस्तर 14 साल के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच सकता है। इससे न्यूयॉर्क, न्यू जर्सी और फिलाडेल्फिया समेत कई तटीय इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। पूर्वी तट की ओर बढ़ रहे इस तूफान को 'नॉरईस्टर' कहा जाता है। यह तूफान तेज हवाओं, भारी बारिश और समुद्र में ऊंची लहरों के लिए जाना जाता है। तूफान की 10 तस्वीरें… थैंक्सगिविंग के लिए यात्रा कर रहे लोगों की परेशानी बढ़ी खराब मौसम के कारण लाखों लोगों की यात्रा प्रभावित हो रही है। थैंक्सगिविंग अमेरिका का बड़ा त्योहार है। इस दौरान लोग अपने परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने के लिए दूसरे शहरों में जाते हैं। ऐसे में हवाई सफर में देरी से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। इसका असर सिर्फ हवाई सफर पर ही नहीं, बल्कि त्योहार के कार्यक्रमों पर भी पड़ा है। न्यूयॉर्क में होने वाली मशहूर थैंक्सगिविंग डे परेड को शनिवार तक के लिए टाल दिया गया है। यह परेड का 100वां साल है और इसके इतिहास में पहली बार इसे टालना पड़ा है। न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने तूफान के खतरे को देखते हुए यह फैसला लिया है। परेड की आयोजक कंपनी मैसीज ने कहा कि लोगों की सुरक्षा उसकी सबसे बड़ी प्राथमिकता है। तेज लहरों से तटीय ढांचों को नुकसान अमेरिका के पश्चिमी तट पर समुद्र में उठ रही तेज लहरों ने किनारे बने कई ढांचों को नुकसान पहुंचाया है। सैन डिएगो के आसपास समुद्र का पानी पुराने रिकॉर्ड से भी ऊपर पहुंच गया। इससे आसपास के निचले इलाकों में पानी भरने का खतरा बढ़ गया है। वहीं, पूर्वी तट पर 2012 में आए सुपरस्टॉर्म सैंडी के बाद समुद्र का जलस्तर सबसे ज्यादा होने का अनुमान है। डेलावेयर और न्यू जर्सी के कुछ इलाकों में तेज हवाओं के कारण बिजली की लाइनें टूटने और सप्लाई बंद होने का खतरा बना हुआ है। मैप के जरिए तूफान की स्थिति समझिए… मध्य अमेरिका में बारिश और बर्फबारी का अनुमान मौसम का असर सिर्फ तटीय इलाकों तक सीमित नहीं है। अमेरिका के मध्य हिस्सों में बुधवार से शुक्रवार तक बारिश और बर्फबारी होने का अनुमान है। इससे कई इलाकों में ठंड और बढ़ सकती है। इसके अलावा पैसिफिक नॉर्थवेस्ट इलाके में बुधवार रात से बारिश और तेज हवाओं का एक और दौर शुरू होने की आशंका है। यानी देश के अलग-अलग हिस्सों में लोगों को अभी खराब मौसम से राहत मिलने की उम्मीद कम है। क्या होता है नॉरईस्टर तूफान? नॉरईस्टर अमेरिका के पूर्वी तट पर आने वाला तेज तूफान है। इसका नाम इसलिए पड़ा क्योंकि इस दौरान हवाएं उत्तर-पूर्व दिशा से चलती हैं। यह तूफान साल के किसी भी समय आ सकता है, लेकिन सितंबर से अप्रैल के बीच ज्यादा आता है। इस दौरान इसकी ताकत भी ज्यादा होती है। अमेरिका के पूर्वी तट पर इस तूफान के बनने की खास वजह ठंडी और गर्म हवाओं का मिलना है। सर्दियों में आर्कटिक की ठंडी हवाएं कनाडा और अमेरिका से होते हुए अटलांटिक महासागर की ओर बढ़ती हैं। वहीं, मैक्सिको की खाड़ी और अटलांटिक महासागर से गर्म हवाएं उत्तर की तरफ आती हैं। गल्फ स्ट्रीम नाम की गर्म समुद्री धारा की वजह से सर्दियों में भी समुद्र का पानी गर्म रहता है। इससे समुद्र के ऊपर की हवा भी गर्म हो जाती है। जब समुद्र की गर्म हवा और जमीन की ठंडी हवा आपस में मिलती हैं, तो नॉरईस्टर तूफान बनता है और उसे ताकत मिलती है। मौसम वैज्ञानिक ब्रायन एडवर्ड्स के मुताबिक, अमेरिका में हर साल औसतन 3 नॉरईस्टर तूफान आते हैं। इनका असर खासतौर पर वॉशिंगटन डीसी, फिलाडेल्फिया, न्यूयॉर्क और बोस्टन जैसे शहरों में देखने को मिलता है। यहां भारी बारिश या बर्फबारी होती है। अमेरिकी थैंक्सगिविंग तूफान गूगल पर ट्रेंड कर रहा है… सोर्स- गूगल ट्रेंड्स
    Click here to Read more
    Prev Article
    हूती विद्रोहियों ने सऊदी की तेल रिफाइनरी पर हमला किया:एक नेपाली की मौत; जवाब में यमन के 50 ठिकानों पर बमबारी, 19 की मौत
    Next Article
    बांग्लादेशी मंत्री बोले- दिसंबर में सर्दी आएगी, हसीना नहीं:अवामी लीग के बंद का आज पहला दिन; हिंसा रोकने के लिए 4000 सैनिक तैनात

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment