Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बांग्लादेश रूट से भारत में अफ्रीकी सोने की तस्करी:पैंट में छिपाकर ला रहे थे 2.2 किलो विदेशी सोना, कीमत 3.54 करोड़; दो गिरफ्तार

    19 hours ago

    1

    0

    वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से करीब 2.215 किलो विदेशी सोने के 19 बिस्कुट बरामद हुए हैं। बरामद सोने की अनुमानित कीमत करीब 3.54 करोड़ रुपये बताई जा रही है। कार्रवाई के बाद बरामद सोना आगे की जांच के लिए राजस्व आसूचना निदेशालय (DRI) को सौंप दिया गया है। डिब्रूगढ़ राजधानी से पहुंचे थे वाराणसी चेकिंग के दौरान ट्रेन संख्या 20503 Dibrugarh Rajdhani Express के प्लेटफार्म नंबर-5 पर पहुंचते ही पुलिस टीम को दो संदिग्ध युवक दिखाई दिए। जैसे ही वे प्लेटफार्म से बाहर निकलने लगे, पुलिस टीम को अपनी ओर आता देख दोनों घबरा गए और भागने की कोशिश करने लगे। संदेह होने पर टीम ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया और पूछताछ के लिए थाने ले गई। महाराष्ट्र के रहने वाले हैं दोनों आरोपी पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम बालासो पुत्र अशोक जाधव (36) निवासी सतारा, महाराष्ट्र और तेजस बालासाहेब पंवार (23) निवासी पुणे, महाराष्ट्र बताया। तलाशी लेने पर बालासो की पैंट की जेब से 10 और तेजस की पैंट की जेब से 9 सोने के बिस्कुट बरामद हुए। दोनों ने सोने के बार पैंट की फेंट काटकर छिपाए हुए थे। बांग्लादेश से तस्करी कर लाया गया था सोना पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि यह विदेशी सोना है, जिसे बांग्लादेश से तस्करी कर लाया गया था। कूचबिहार से इसे दिल्ली पहुंचाने की जिम्मेदारी उन्हें दी गई थी। उन्होंने यह भी बताया कि उनके मालिक श्यामबाबू के कहने पर उन्हें कूचबिहार में यह सोना दिया गया था, जिसे दिल्ली ले जाना था। पूछताछ में सामने आया है कि वे पश्चिम बंगाल के रास्ते सोने की तस्करी कर ट्रेन के माध्यम से दिल्ली तक डिलीवरी करने जा रहे थे। मामले की जानकारी देते हुए प्रयागराज जोन के आईजी रेलवे एन. कोलांची ने बताया कि गिरफ्तार दोनों तस्कर खुद को छात्र और पेंटर बताते हैं। जांच में यह भी सामने आया है कि पिछले तीन महीनों के दौरान ये दोनों करीब 35 से 40 बार सोने की तस्करी कर चुके हैं।बरामदगी की सूचना मिलते ही मौके पर कस्टम विभाग और आयकर विभाग की टीम भी पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। DRI को सौंपी गई बरामदगी पूरी कार्रवाई रेलवे पुलिस की टीम ने Government Railway Police और Railway Protection Force के साथ मिलकर की। बरामद सोना आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई के लिए Directorate of Revenue Intelligence की सिगरा, वाराणसी इकाई को सौंप दिया गया है। इन अधिकारियों की टीम ने की कार्रवाई इस कार्रवाई में जीआरपी कैंट वाराणसी के प्रभारी निरीक्षक रजोल नागर, आरपीएफ पोस्ट वाराणसी के प्रभारी निरीक्षक संदीप यादव, निरीक्षक देवचंद्र यादव, उपनिरीक्षक राजबहादुर, उपनिरीक्षक सोहनपाल वर्मा सहित जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम शामिल रही।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बुकिंग के बाद भी नहीं मिला सिलेंडर:मऊ में तकनीकी खराबी बनी वजह, लोगों को करना पड़ा इंतजार
    Next Article
    कल्याणपुर से लापता नाबालिग 12 घंटे में बरामद:पुलिस ने लखनऊ के चारबाग स्टेशन से सकुशल खोजा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment