Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बागपत आयुष्मान योजना में प्रदेश में नंबर-1:लाखों लोगों को मिला लाभ, स्वास्थ्य सुरक्षा में अग्रणी

    1 hour ago

    1

    0

    बागपत ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के क्रियान्वयन में पूरे उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इस योजना के तहत पात्र परिवारों को प्रति वर्ष ₹5 लाख तक का कैशलेस इलाज सरकारी और निजी अस्पतालों में उपलब्ध कराया जाता है, जिससे गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों को स्वास्थ्य सुरक्षा मिली है। जनपद बागपत ने आयुष्मान कार्ड बनाने में प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। यहां 97,933 परिवारों के लक्ष्य के मुकाबले 92,222 परिवारों को योजना से जोड़ा गया, जो लगभग 94 प्रतिशत उपलब्धि है। इसी तरह, 5,12,368 लाभार्थियों के लक्ष्य के सापेक्ष 3,57,900 से अधिक लोगों को योजना का लाभ मिला है, जो करीब 70 प्रतिशत कवरेज दर्शाता है। शिविर लगाकर पात्र परिवारों के आयुष्मान कार्ड बनाए इस उपलब्धि में जिला प्रशासन और मुख्य चिकित्सा अधिकारी टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा। डिप्टी सीएमओ डॉ. यशवीर सिंह के निर्देशन में कार्ड निर्माण, अस्पताल समन्वय और लाभार्थियों तक योजना की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए विशेष प्रयास किए गए। बागपत में प्रशासन ने विशेष शिविर लगाकर गांव-गांव में पात्र परिवारों के आयुष्मान कार्ड बनाए। कॉमन सर्विस सेंटर (CSC), पंचायत भवनों और स्वास्थ्य केंद्रों पर कार्ड बनवाने के साथ-साथ लोगों को योजना के लाभों के बारे में भी जानकारी दी गई। इन प्रयासों से लाभार्थियों को बेहतर और समय पर उपचार मिल रहा है, जिससे उन्हें स्वास्थ्य सुरक्षा का अधिकार प्राप्त हुआ है। डीएम अस्मिता लाल की पहल पर जिला अस्पताल, सीएचसी, पीएचसी सहित सभी स्वास्थ्य इकाइयों में कार्यरत डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ, पैरामेडिकल कर्मियों, वार्ड बॉय और सुरक्षा कर्मियों के लिए निर्धारित वर्दी और स्पष्ट पहचान पत्र के साथ ड्यूटी करना अनिवार्य किया गया है। इस व्यवस्था का उद्देश्य केवल अनुशासन लागू करना नहीं, बल्कि मरीजों और उनके परिजनों को सुविधा देना है, ताकि वे आसानी से पहचान सकें कि किस कर्मचारी से किस प्रकार की सहायता लेनी है। पहले जहां अस्पतालों में भ्रम की स्थिति बनी रहती थी, वहीं अब यह पहल मरीजों के अनुभव को सरल और भरोसेमंद बना रही है। बागपत में अब स्वास्थ्य सेवाएं व्यवस्थित, जवाबदेह और जन-केंद्रित होती जा रही हैं, जिससे लोगों का सरकारी अस्पतालों और योजनाओं पर विश्वास लगातार मजबूत हो रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ विकास प्राधिकरण में ब्याज दर घटाई:अटल नगर के फ्लैट में 2% ब्याज की छूट , 10 वर्ष की 120 किश्तों में करना होगा भुगतान
    Next Article
    भारतीय पर्वतीय महासभा ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात:एक्सप्रेसवे, उत्तराखंड भवन और वार्षिक उत्सव पर सौंपे ज्ञापन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment