Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बागपत के निवाड़ा में मां-बेटे पर हमला:लाठी-डंडों से मारपीट, दोनों गंभीर घायल; पुलिस जांच में जुटी

    18 hours ago

    1

    0

    बागपत के निवाड़ा गांव में घर में घुसकर मां-बेटे पर हमला किया गया। इस घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। पीड़ित परिवार ने कोतवाली बागपत में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। निवाड़ा निवासी आबिद के अनुसार, यह घटना 14 मार्च की देर शाम की है। उनका बेटा शहबाज मजदूरी कर घर लौट रहा था। ग्राम पंचायत निवाड़ा के पास पहुंचने पर वहां पहले से मौजूद करीब आठ युवकों ने शहबाज के साथ गाली-गलौज की। जब शहबाज ने इसका विरोध किया, तो युवकों ने उसके साथ मारपीट की। आबिद ने आरोप लगाया है कि कुछ देर बाद वही युवक लाठी-डंडों के साथ उनके घर पहुंचे। आरोपियों ने धमकी देते हुए घर में घुसकर परिवार के सदस्यों पर हमला कर दिया। उन्होंने शहबाज और उसकी मां पर लाठी-डंडों से वार किया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े। घटना के दौरान शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए। परिजनों ने तत्काल घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागपत में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है। पीड़ित आबिद ने कोतवाली बागपत में आरोपियों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है और उनके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली बागपत प्रभारी बृजेश कुमार ने बताया कि मामले की तहरीर प्राप्त हो गई है। पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है और जांच के निष्कर्षों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बागपत में रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार समारोह आयोजित:251 महिलाओं को उत्कृष्ट कार्य के लिए किया गया सम्मानित
    Next Article
    यूपी SI परीक्षा में विवादित प्रश्न पर ब्राह्मणों का प्रदर्शन:प्रयागराज में राष्ट्रीय परशुराम सेना ने अपमान का आरोप लगाया, कार्रवाई की मांग।

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment