Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चलती स्कॉर्पियो में लगी आग:मथुरा में चालक सहित दो लोगों ने कूदकर बचाई जान

    1 hour ago

    1

    0

    मथुरा के औरंगाबाद इलाके में रविवार रात एक चलती स्कॉर्पियो कार में अचानक आग लग गई। इस घटना में वाहन में सवार चालक सहित दो लोगों ने कूदकर अपनी जान बचाई। यह घटना सदर बाजार थाना क्षेत्र के औरंगाबाद स्थित एक पेट्रोल पंप के पास रात करीब 8 बजे हुई। जानकारी के अनुसार, पेट्रोल पंप के पास से गुजर रही स्कॉर्पियो से अचानक धुआं उठने लगा, और देखते ही देखते गाड़ी में आग लग गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत शोर मचाकर चालक को आग लगने की सूचना दी। लोगों की आवाज सुनकर चालक ने तत्परता दिखाते हुए वाहन को सड़क किनारे खड़ा कर दिया। आग की लपटें तेज होते देख, स्कॉर्पियो में सवार दोनों व्यक्तियों ने तुरंत गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई। कुछ ही पलों में आग ने गाड़ी के अगले हिस्से को पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया। घटना के दौरान मौके पर मौजूद सिविल डिफेंस के कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने साहस दिखाते हुए आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही आग को काफी हद तक बुझा दिया गया था, हालांकि तब तक स्कॉर्पियो का काफी हिस्सा जलकर क्षतिग्रस्त हो चुका था। घटना की सूचना मिलते ही थाना सदर बाजार पुलिस मौके पर पहुंच गई और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई है और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है, लेकिन प्रारंभिक अनुमान इंजन में तकनीकी खराबी को माना जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर-अंबाला रेल यातायात डेढ़ घंटे बाधित रहा:हरियाणा में आई आंधी में 66 केवी बिजली लाइन टूटकर ओएचई पर गिरी
    Next Article
    आजमगढ़ में 69 लोगों पर FIR:सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद रोड जाम किया था, प्रदर्शन करने वालों पर पुलिस का एक्शन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment