Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अभी हम जिंदा हैं...मौत की अफवाहों पर कॉफी की चुस्की लेते हुए बोले नेतन्याहू- चाहो तो ऊंगलियां गिन लो

    3 hours from now

    1

    0

    इजरायल के प्रधानमंत्री बेन्यामिन नेतन्याहू ने सोशल मीडिया पर फैल रही अपनी मौत की अफवाहों और 6 उंगलियों वाले दावे का मजाक उड़ाते हुए इन खबरों को पूरी तरह झूठा बताया। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक विडियो साझा किया, जिसमें दोनों हाथ दिखाकर स्पष्ट किया कि उनके हाथों में सामान्य रूप से 5-5 उंगलिया है। विडियो के साथ उन्होंने लिखा, 'वे कहते है कि क्या मैं हू?' जंग के बीच अफवाह फैलने लगी थी कि नेतन्याहू की मौत हो गई है। सोशल मीडिया पर पिछले एक सप्ताह से नेतन्याहू की सार्वजनिक रूप से अनुपस्थिति को लेकर अटकलें तेज थीं, खासकर तब जब एक वीडियो सामने आया जिसमें नेतन्याहू के हाथ में छह उंगलियां दिखीं। इस वीडियो ने अमेरिका-इजराइल के 28 फरवरी के संयुक्त हमले और ईरान की तीव्र प्रतिक्रिया के बीच खाड़ी क्षेत्र में फैले युद्ध की पृष्ठभूमि में नयी बहस और अफवाहों को हवा दे दी।इसे भी पढ़ें: Donald Trump के 'जंग खत्म' वाले बयान के बीच ईरान की धमकी, Oil Price 200 डॉलर तक संभवनेतन्याहू ने अपने एक्स अकाउंट से एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें उन्हें कॉफी लेने के दौरान कहते सुना जा सकता है, बहुत बढ़िया (कॉफी देने वाले विक्रेता से), धन्यवाद। वीडियोग्राफर से पूछते हुए वह कहते हैं, तुमने मुझसे क्या पूछना चाहते हो?” जब उन्हें बताया गया कि कुछ चैनल यह खबर फैला रहे हैं कि उनकी मौत हो चुकी है तो नेतन्याहू हंसते हुए उत्तर देते हैं, मैं तो कॉफी के लिए ही मर रहा हूं। इजराइल के प्रधानमंत्री ने कहा कि आप जानते हैं, मैं अपने लोगों के लिए पागल (मरता) हूं। उनका रवैया भी कमाल का है। अगर आप अंगलियों की संख्या गिनना चाहते हैं, तो आप दिखा सकते हैं, यहां (बायां हाथ उठाते हुए), यहां (दायाँ हाथ उठाते हुए)। आपने देखा! यह वीडियो उन खबरों पर व्यंग्य भी प्रतीत होता जिनमें उनकी मौत की अटकलें लगाई जा रही थीं। अटकलें पैदा करने वाले वीडियो में उनके बाएं हाथ में छह उंगलियां दिखी थीं, जिससे छेड़छाड़ की गई प्रतीत होती है। कॉफी उठाते हुए नेतन्याहू ने वीडियो में कहा कि चीयर्स (जीवन के लिए)।इसे भी पढ़ें: SAVE America Act Explained:अमेरिका में ट्रंप का SIR, क्यों मचा है इस पर सियासी घमासान, जानें हर सवाल का जवाबजब उनसे पूछा गया कि क्या वह बाहर जाने की इच्छा रखने वाले लोगों को कोई संदेश देना चाहते हैं, तो प्रधानमंत्री ने आगाह किया कि वे ताजी हवा के लिए बाहर जा सकते हैं, लेकिन उन्हें सुरक्षित आश्रयों के पास ही रहना चाहिए। नेतन्याहू ने कहा कि आप (इजराइल) जिस तरह हमारे साथ खड़े हैं, वह अद्भुत है। यह मुझे ताकत देता है-सरकार को, सेना को, मोसाद (इजराइल की खुफिया एजेंसी) को। हम कुछ ऐसे काम कर रहे हैं जिन्हें मैं अभी साझा नहीं कर सकता। आज भी हम ईरान पर बहुत सख्ती से वार कर रहे हैं।” यह वीडियो उस समय आया है जब दिन में ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड ने कहा कि वह इजराइल के प्रधानमंत्री को ढूंढ़ निकालेगा।इसे भी पढ़ें: US-Israel-Iran War Day 10 Updates: तेहरान के ऑयल रिजर्व और इंफ्रास्ट्रक्चर को इजरायल ने हमलों से दहलाया, जहरीले धुएं के रिसाव से कैंसर का खतरा मंडरायापूर्व सीआईए प्रमुख और सेवानिवृत्त जनरल डेविड पेट्रेयस ने कहा है कि अमेरिका को पहले से ही इस बात की जानकारी थी कि इस्त्राइल ईरान पर हमला करने की योजना बना रहा है। अमेरिका ने ईरान पर पहले हमला इसलिए किया ताकि उसकी सैन्य क्षमता कमजोर हो जाए और वह इस्त्राइली हमले का प्रभावी ढंग से जवाब न दे सके। इस बयान से अमेरिकी विदेश मत्री मार्को रुबियो की पहले की टिप्पणी को भी बल मिलता है। रुबियो ने कहा था कि अमेरिका को खुफिया जानकारी मिली थी कि इस्त्राइल जल्द ही ईरान पर हमला करने वाला है और इसके बाद ईरान US ठिकानो पर जवाबी कार्रवाई कर सकता है। इसी के चलते US ने पहले ही सैन्य कार्रवाई का फैसला किया।  אומרים שאני מה? צפו >> pic.twitter.com/ijHPkM3ZHZ— Benjamin Netanyahu - בנימין נתניהו (@netanyahu) March 15, 2026
    Click here to Read more
    Prev Article
    West Asia संकट के बीच Nepal में तेल की कीमतें आसमान पर, Indian Oil Corporation बना 'संकटमोचक'
    Next Article
    Spreading Rumors About a US-Iran War | UAE में डिजिटल स्ट्राइक! भ्रामक वीडियो फैलाने के आरोप में 19 भारतीयों सहित 35 गिरफ्तार

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment