Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बागपत के रटौल में दो जगह गिरी आकाशीय बिजली:ट्रांसफार्मर और मुगलकालीन दरगाह की दीवार क्षतिग्रस्त, लोग दहशत में

    2 hours ago

    1

    0

    बागपत के रटौल कस्बे में बुधवार देर शाम आकाशीय बिजली गिरने से दो स्थानों पर हड़कंप मच गया। तेज आवाज के साथ गिरी बिजली से एक ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गया और मुगलकालीन दरगाह की दीवार फट गई। घटना के बाद लोग दहशत में आ गए। शाम को अचानक मौसम खराब हो गया और तेज हवाएं चलने लगीं। इसी दौरान मुन्ना नगर क्षेत्र में एक ट्रांसफार्मर के पास आकाशीय बिजली गिरी। बिजली गिरने से ट्रांसफॉर्मर की खुंटी जल गई और उसके नीचे आग लग गई, जिसे स्थानीय लोगों ने मिलकर बुझाया। इसी के साथ, रटौल में बहादुर शाह जफर द्वारा बनवाई गई सिराजूदीन चिश्ती की दरगाह पर भी आकाशीय बिजली गिरी। बिजली गिरने से दरगाह के एक कमरे की दीवार फट गई। घटना की जानकारी मिलने पर दरगाह पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि बिजली गिरने की आवाज इतनी तेज थी कि उन्होंने पहले कभी ऐसी आवाज नहीं सुनी थी। इस घटना से पूरे कस्बे में दहशत का माहौल है। लोगों का कहना है कि खराब मौसम के कारण डर की स्थिति बनी हुई है। तेज हवाओं के कारण कुछ देर के लिए विद्युत आपूर्ति भी प्रभावित हुई। हालांकि, मौसम में बदलाव से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है, लेकिन तेज हवा और बूंदाबांदी से किसानों की फसलों को नुकसान होने की आशंका है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गौशाला की अव्यवस्था का वीडियो बनाने पर थाने में उठक-बैठक:सीतापुर में प्रधान प्रतिनिधि पर आरोप, एसओ ने इंकार किया, कहा- जांच कराएंगे
    Next Article
    बागपत में अंतरराष्ट्रीय योग एवं वेलनेस सेंटर बनेगा:मेगा प्रोजेक्ट की तैयारी तेज, स्टेकहोल्डर कंसल्टेशन में जुटे विशेषज्ञ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment