Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गौशाला की अव्यवस्था का वीडियो बनाने पर थाने में उठक-बैठक:सीतापुर में प्रधान प्रतिनिधि पर आरोप, एसओ ने इंकार किया, कहा- जांच कराएंगे

    2 hours ago

    1

    0

    सीतापुर के रामपुर मथुरा क्षेत्र में एक वीडियो सामने आया है। वीडियो को थाना परिसर का बताया जा रहा है। इसमें कुछ युवक कान पकड़कर उठक-बैठक लगाते नजर आ रहे हैं। आरोप है कि यह सजा किसी और ने नहीं, बल्कि एक प्रधान प्रतिनिधि ने दिलवाई है, जिससे मामला और भी गंभीर हो गया है। देशी लौकिया गांव स्थित गौशाला में गौवंशों की दुर्दशा को लेकर बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने वीडियो बनाकर पोस्ट कर दिया था। आरोप है कि गौशाला में कई गौवंश मृत अवस्था में पड़े मिले थे। इसके बाद कार्यकर्ता देर रात मौके पर पहुंचे। स्थिति का जायजा लिया। बताया जा रहा है कि गुरुवार रात जैसे ही प्रधान प्रतिनिधि सुभाष कुमार को इस बात की जानकारी मिली, वह नाराज हो गए और पुलिस को मौके पर बुला लिया। इसके बाद कार्यकर्ताओं को रामपुर मथुरा थाने लाया गया। यहां उन्हें कान पकड़कर माफी मंगवाई गई और उठक-बैठक लगवाई गई। इतना ही नहीं, इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया गया। घटना को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि मामले में थाना स्तर पर मिलीभगत हो सकती है, क्योंकि गौशाला की स्थिति पर कार्रवाई करने के बजाय शिकायत उठाने वालों को ही सजा दी गई। इससे पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठने लगे हैं। वहीं, थानाध्यक्ष श्यामू कनौजिया ने पहले वीडियो को थाना परिसर का न बताते हुए कहा, उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। कुछ सिपाहियों द्वारा ऐसा किए जाने की बात सामने आ रही है। उन्होंने मामले में जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वृंदावन नाव हादसे में हुई 16 की मौत:यूथ कांग्रेस ने कैंडल मार्च निकाल श्रद्धांजलि दी, प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप
    Next Article
    बागपत के रटौल में दो जगह गिरी आकाशीय बिजली:ट्रांसफार्मर और मुगलकालीन दरगाह की दीवार क्षतिग्रस्त, लोग दहशत में

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment