Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बागपत कलेक्ट्रेट में परिवार ने आत्मदाह का प्रयास किया:एसडीएम ने महिला के हाथ से ज्वलनशील पदार्थ की बोतल छीनी

    1 hour ago

    1

    0

    बागपत कलेक्ट्रेट में उस समय हड़कंप मच गया जब एक परिवार की महिलाओं ने आत्मदाह का प्रयास किया। उनके हाथ में ज्वलनशील पदार्थ की बोतल थी, जिससे वे आत्महत्या करना चाहती थीं। सुरक्षाकर्मियों ने तत्काल स्थिति को संभाला। इस दौरान, एसडीएम ज्योति शर्मा ने एक महिला के हाथ से बोतल छीनकर फेंकी, जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। यह मामला सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र से जुड़ा है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि एक व्यक्ति ने उनकी लड़की के साथ दुष्कर्म किया था। जब उन्होंने पुलिस से शिकायत की, तो कोई कार्रवाई नहीं हुई और लगातार उन पर समझौते का दबाव बनाया जा रहा था। पुलिस द्वारा कार्रवाई न होने और लगातार दबाव के कारण पीड़ित परिवार परेशान था और आत्मदाह करने का फैसला किया। इसी के चलते वे कलेक्ट्रेट पहुंचे और यह प्रयास किया। पुलिस ने आत्मदाह का प्रयास करने वाले परिवार के सभी सदस्यों को हिरासत में ले लिया है। पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    BJP नेता के घर के बाहर धरना पर बैठी प्रेमिका:मुरादाबाद में बोली- मुझे अपनाओ या मेरी हत्या कर दो, किसी और से शादी नहीं होने दूंगी
    Next Article
    देवदत्त पडि्डकल ने रणजी सेमीफाइनल में जड़ी डबल सेंचुरी:कर्नाटक ने खड़ा किया पहाड़ जैसा स्कोर, आदित्य रावत ने झटके 3 विकेट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment