Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    BJP नेता के घर के बाहर धरना पर बैठी प्रेमिका:मुरादाबाद में बोली- मुझे अपनाओ या मेरी हत्या कर दो, किसी और से शादी नहीं होने दूंगी

    6 hours ago

    1

    0

    मुरादाबाद में भाजपा नेता के घर के दरवाजे पर उनकी प्रेमिका धरने पर बैठी रही। रविवार सुबह से देर रात तक बवाल चलता रहा। युवती का कहना है कि उसके प्रेमी ने पिछले आठ सालों तक उसका शोषण किया और अब वह किसी दूसरी युवती से शादी करने जा रहा है। इस मामले में युवती का कहना है- जून 2025 में मैंने भाजपा नेता के खिलाफ कुंदरकी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उस समय कुंदरकी विधायक ठाकुर रामवीर सिंह ने शिकायत वापस लेने के लिए कहा था। साथ ही भाजपा नेता से मेरी शादी करवाने का वादा भी किया था। अब मेरी बात सुनने वाला कोई तैयार नहीं है। मैं यहीं बैठी रहूंगी। जब तक मेरा प्रेमी मुझे अपनाकर अपने घर नहीं ले जाता, या तो मेरी हत्या कर दें। मैं अपने जीते-जी किसी और से शादी नहीं होने दूंगी। वहीं, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन वह अपनी बातों पर डटी रही। काफी देर तक बातचीत के बाद पुलिस ने उसे समझा-बुझाकर घर भेज दिया। यह मामला कुंदरकी थाना क्षेत्र का है। पहले देखिए ये तस्वीरें अब विस्तार से पढ़िए पूरा मामला… फेसबुक से शुरू हुई लव स्टोरी कुंदरकी थाना क्षेत्र के नानपुर गांव के रहने वाले ब्रजेश लोधी भाजपा नेता हैं। वह पहले रतनपुर कला मंडल के भाजपा अध्यक्ष रह चुके हैं। ब्रजेश लोधी का रामपुर जिले के शाहबाद थाना क्षेत्र के मंगोली गांव की रहने वाली नीरज कुमारी से प्रेम‑प्रसंग चल रहा था। दोनों का संपर्क साल 2018 में फेसबुक के जरिए शुरू हुआ। दोनों एक ही बिरादरी से हैं। नीरज कुमारी पेशे से वकील हैं और मुरादाबाद कचहरी में प्रैक्टिस करती हैं। इस समय वह मुरादाबाद के मैनाठेर की मिलक में किराए पर रहती हैं। भाजपा नेता के दरवाजे पर धरना देकर बैठी युवती रविवार को नीरज कुमारी अचानक नानपुर गांव पहुंचीं और प्रेमी व भाजपा नेता ब्रजेश लोधी के घर के दरवाजे पर धरना देकर बैठ गईं। उन्होंने कहा- 2018 से अब तक करीब 8 सालों तक मेरा शारीरिक शोषण किया गया। ब्रजेश ने मुझसे मंदिर में शादी की थी और समाज के सामने शादी करने का वादा किया था। अब ब्रजेश किसी दूसरी युवती से शादी करने जा रहा है। उसकी बारात 19 फरवरी को है। लेकिन मैं ऐसा होने नहीं दूंगी। या तो ब्रजेश मुझे अपनाकर अपने घर ले जाए, नहीं तो मेरी हत्या कर दें। अब मैं वापस अपने घर नहीं जाऊंगी। भाजपा नेता घर छोड़कर फरार हो गए वहीं, बवाल बढ़ता देख भाजपा नेता मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह दरवाजे पर बैठी रही। काफी देर तक बवाल चला। इसके बाद पुलिस के आश्वासन पर नीरज कुमारी रविवार देर रात अपने घर लौट गईं। ब्रजेश ने नीरज कुमारी को कई मैसेज भेजे नीरज कुमारी ने एक स्क्रीनशॉट साझा किया है, जिसमें ब्रजेश सिंह लोधी ने उन्हें कई संदेश भेजे थे। 6:34 PM: हमें कुछ नहीं चाहिए। 6:37 PM: मुझे केवल मेरी नीरज चाहिए। मेरी नीरज का प्रेम चाहिए। वो प्रेम जो संसार में मुझे कहीं और से कभी प्राप्त नहीं हो सकता। 6:39 PM: उस दिन से मन बहुत परेशान है। 6:53 PM: पता है, आज आपकी एक बात सुनकर बहुत दुःख हुआ और हम एकांत में बहुत रोए। हम सच कह रहे हैं। हमारी वजह से आपको सड़क किनारे बैठकर रोना पड़ा। 6:53 PM: “हमने आपको बहुत तकलीफ़, बहुत दर्द और दुख दिया है।” 6:56 PM: हम माफी के लायक नहीं हैं। 6:56 PM: हम आपके दोषी हैं। 7:00 PM: आई लव यू, मेरी नीरज। इंस्पेक्टर बोले- दोनों को बातचीत के लिए बुलाया गया है कुंदरकी इंस्पेक्टर जसपाल सिंह ने कहा- युवती और युवक दोनों पक्षों को सोमवार को बातचीत के लिए बुलाया गया है। दोनों की बातें सुनने के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। भाजपा नेता ने कहा- युवती मुझसे 10 लाख रुपए वसूल चुकी इस मामले में भाजपा नेता ब्रजेश सिंह लोधी ने कहा- 2018 में मेरी और नीरज कुमारी की शादी तय हुई थी, लेकिन 2019 में यह बात खत्म हो गई। इसके बाद से ही युवती और उसका भाई मुझ पर लगातार दबाव डाल रहे हैं। जून 2025 में युवती ने कोतवाली में शारीरिक उत्पीड़न समेत विभिन्न धाराओं में FIR दर्ज करवा दी थी, जिसमें 7 लाख रुपए लेकर समझौता किया गया था। ढाई लाख रुपए युवती के भाई ने भी लिए थे। युवती ने सीजेएम कोर्ट में बयान भी दिए थे, जिसके आधार पर उस केस में पुलिस ने FIR दर्ज की थी। अब युवती फिर से ब्लैकमेलिंग कर पैसा ऐंठना चाहती है। मेरी शादी किसी दूसरी युवती से तय हो गई थी। 18 फरवरी को लग्न और 19 फरवरी को बारात जानी थी, लेकिन युवती के ड्रामा करने के कारण यह रिश्ता भी टूट गया। --------- ये भी पढ़ें- श्रावस्ती में डकैती, घर में घुसकर किसान की हत्या:बेटे के सामने लुटेरों ने चाकू मारे, बहू डरकर बेड के नीचे छिपी श्रावस्ती में बेटे के सामने बदमाशों ने घर में घुसकर किसान की हत्या कर दी। इसके बाद सोने-चांदी के जेवर लूटकर फरार हो गए। परिवार के मुताबिक, रविवार रात करीब 3 बजे चार नकाबपोश बदमाश घर में घुस आए। आहट सुनकर किसान की आंख खुल गई। उन्होंने शोर मचाया और बदमाशों से भिड़ गए। आवाज सुनकर बहू और बेटा भी जाग गए। बेटा दौड़कर कमरे में पहुंचा तो बदमाशों ने उसे पकड़ लिया। उसके सामने ही पिता पर चाकू से कई बार वार किए गए। यह देखकर बहू बेड के नीचे छिप गई। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    शंकराचार्य के खिलाफ कैराना कोर्ट पहुंचे आशुतोष महाराज:अविमुक्तेश्वरानंद के बयान-पेशेवर अपराधी और बदमाश कहने पर वाद दाखिल किया
    Next Article
    बागपत कलेक्ट्रेट में परिवार ने आत्मदाह का प्रयास किया:एसडीएम ने महिला के हाथ से ज्वलनशील पदार्थ की बोतल छीनी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment