Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी बोर्ड एग्जाम- कानपुर के 124 सेंटर पर होगी परीक्षा:डबल लॉक में प्रश्नपत्र रखे गए, CCTV से निगरानी, 92 हजार स्टूडेंट बैठेंगे

    2 hours ago

    1

    0

    यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू होने जा रही हैं। कानपुर में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए शिक्षा विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली। परीक्षा केन्द्रों की निगरानी के लिए दो कंट्रोलरूम बनाए गए हैं। अगर किसी सेंटर पर कोई समस्या आएगी तब भी इसी कंट्रोलरूम को सूचित करना होगा। जीजीआईसी चुन्नीगंज में बने कंट्रोलरूम से एग्जाम सेंटर की सीसीटीवी के जरिए ऑनलाइन निगरानी शुरू हो गई है। क्यों की सभी केन्द्रों पर बोर्ड परीक्षा के पेपर पहुंच चुके हैं। वहीं, दूसरा कंट्रोल रूम जीआईसी चुन्नीगंज में भी बनेगा, जिसमें फोन पर शिकायत दर्ज होने पर उनका निस्तारण किया जाएगा। डबल लॉक में रखे गए प्रश्न पत्र डीआईओएस डॉ संतोष कुमार राय ने बताया कि प्रश्न पत्र आ गए हैं। सभी को परीक्षा केंद्रों में भेज दिया गया है। स्ट्रांग रूम में प्रश्न पत्रों को डबल ब्लॉक में रखा गया है। स्ट्रांग रूम की ऑनलाइन कंट्रोल रूम से ऑनलाइन निगरानी की जा रही है। कानपुर में 124 परीक्षा केंद्रों पर होने वाली यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा में 92,444 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा में नकल रोकने के लिए सात उड़न दस्ते बनाए गए हैं। इसके अलावा जोनल मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट व सेक्टर मजिस्ट्रेट की ड्यूटी भी लगाई गई है। उड़न दस्ता अचानक केन्द्रों में छापेमारी करके कहीं नकल तो नहीं हो रही है इसकी जांच करेगा। इसके साथ ही जोनल, स्टेटिक और सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने-अपने एक एक केन्द्र की निगरानी करेंगे। यूपी बोर्ड परीक्षा - 18 फरवरी से 12 मार्च 10वीं के परीक्षार्थी - 46,430 12वीं के परीक्षार्थी - 46,014 कुल परीक्षार्थी - 92,444 राजकीय विद्यालय - 07 अनुदानित विद्यालय - 73 वित्तविहीन मान्यता प्राप्त विद्यालय - 44 कुल परीक्षा केंद्र - 124 जोनल मजिस्ट्रेट - 09 सेक्टर मजिस्ट्रेट - 16 स्टैटिक मजिस्ट्रेट - 124 केंद्र व्यवस्थापक 124 बाह्य केंद्र व्यवस्थापक - 124
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमिषा पटेल के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी:मुरादाबाद में फीस लेकर भी नहीं किया था परफॉर्म, अब 27 मार्च को पहुंचना होगा कोर्ट
    Next Article
    सपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की:गौतमबुद्ध नगर में अखिलेश यादव की रैली, संगठन के विस्तार पर चर्चा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment