Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चोरी का आरोपी न्यायालय परिसर से फरार:पेशी पर लाया गया बंदी, जेल ले जाते समय पुलिस को चकमा देकर भागा

    1 hour ago

    1

    0

    बांदा जिले के अतर्रा सिविल न्यायालय परिसर से सोमवार शाम चोरी का एक आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। आरोपी को पेशी के लिए जेल से लाया गया था। वापस जेल ले जाते समय बाथरूम का बहाना बनाकर वह भाग गया। अतर्रा थाना क्षेत्र के आंबेडकर नगर मुहल्ला निवासी 35 वर्षीय चुन्नू कोटार्य को 16 जनवरी को वाहन गैराज से बैटरी चोरी के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। सोमवार को उसकी सिविल न्यायालय अतर्रा में चार्जशीट दाखिल होने के साथ पेशी थी। पेशी के बाद शाम करीब छह बजे पुलिस लाइन के पांच पुलिसकर्मी चुन्नू कोटार्य समेत पांच अन्य बंदियों को कैदी वाहन में वापस जेल ले जा रहे थे। इसी दौरान चुन्नू कोटार्य ने बाथरूम करने की बात कही। जब पुलिसकर्मियों ने उसे वाहन से नीचे उतारा, तो वह उनके हाथ से रस्सी खींचकर पास के बल्लान गांव की ओर भाग निकला। पुलिसकर्मियों ने उसका पीछा किया, लेकिन वह चकमा देकर फरार हो गया। घटना के बाद बंदियों की सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। उन्होंने तत्काल पुलिस लाइन और अतर्रा थाने को बंदी के भागने की सूचना दी। पुलिस ने पूरे जिले और आसपास के जनपदों में अलर्ट जारी कर नाकेबंदी कराई है। फरार आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस की तीन टीमें उसके रिश्तेदारों और दोस्तों के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने बताया कि बंदी को पकड़ने के लिए टीमें लगाई गई हैं और उसे जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। वहीं, मंडल कारागार के प्रभारी जेल अधीक्षक आलोक कुमार ने बताया कि अभी तक पुलिसकर्मियों ने बंदी के भागने की जानकारी जेल को नहीं दी है। जानकारी मिलते ही कारागार निदेशालय समेत अन्य अधिकारियों को सूचित किया जाएगा और आसपास के थानों व जेलों में रेडियोग्राम भेजा जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कुलदीप के रिसेप्शन में चार्टर्ड विमानों से लखनऊ पहुंचेंगे मेहमान:कल होगा भव्य आयोजन, कई क्रिकेटरों के आने की संभावना
    Next Article
    हरदोई में बोलेरो खंती में पलटी, एक की मौत:तिलक समारोह से लौट रहे थे लोग, दो गंभीर घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment